एक्सप्लोरर

रोहिंग्या से भेदभाव आतंक को आमंत्रण, समस्या हल करने में मदद करे भारत: UN महासचिव

एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को कहा कि रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा में शामिल लोगों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और भारत का समर्थन कर इस संकट में मदद कर सकता है.

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को कहा कि रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा में शामिल लोगों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और भारत बांग्लादेश का समर्थन कर इस संकट में मदद कर सकता है. इसके साथ ही उन्होंने भारत से आग्रह किया कि वह सुलह के लिए म्यामांर के साथ अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी आबादी को इस प्रकार की "भेदभावपूर्ण स्थिति" में रखना उनकी स्थिति से फायदा उठाने के लिए "आतंकवादी समूहों को निमंत्रण" देना है.

गुतारेस ने कहा कि भारत भविष्य में बहु-ध्रुवीय दुनिया का "एक आवश्यक घटक" है और वह दुनिया में चल रहे कुछ संघर्षों में "ईमानदार मध्यस्थ" की भूमिका भी निभा सकता है. भारत द्वारा 1996 में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद संबंधी व्यापक संधि (सीसीआईटी) को अपनाए जाने के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विलंब का कारण देशों द्वारा आतंकवाद की परिभाषा पर सहमत नहीं होना है.

म्यामांर में सुरक्षा बलों के हमलों के बाद अल्पसंख्यक रोहिंग्या देश से भाग गए थे. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सात लाख से अधिक लोग म्यामांर से भागे थे और उनमें से अधिकतर बांग्लादेश में रह रहे हैं. भारत में 40,000 से ज्यादा शरणार्थी हैं. इस मुद्दे पर एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने दुनिया में कभी भी किसी एक समुदाय के साथ इतना भेदभाव नहीं देखा, जितना रोहिंग्या के साथ हुआ है." वह यहां ‘‘वैश्विक चुनौतयां, वैश्विक समाधान’’ विषय पर एक व्याख्यान दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि रोहिंग्या लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं नहीं हैं. गुतारेस ने शरणार्थियों के उच्चायुक्त के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र किया और कहा कि म्यामांर के राष्ट्रपति ने उनसे रोहिंग्या लोगों को अन्य देशों में पुनर्वासित करने को कहा था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘‘मेरा काम उन्हें शरणार्थी बनाने का नहीं है. मेरी भूमिका शरणार्थियों की समस्या को हल करना है. इससे पता चलता है कि रोहिंग्याओं की नकारात्मक भावना कितनी गहरी है. सोशल मीडिया पर कुछ भिक्षुओं द्वारा घृणित भाषण से यह तीव्र हो गया...’’

उन्होंने राजनीतिक सुलह पर जोर दिया ताकि रोहिंग्या अपने देश वापस लौट सकें. उन्होंने कहा, ‘‘भारत क्या कर सकता है? इन लोगों की मदद करने के लिए बांग्लादेश का समर्थन करे क्योंकि यह एक बड़ी मानवीय समस्या है. दूसरा, म्यामांर में सेना पर सुलह के लिए दबाव डाले...’’

गुतारेस ने कहा कि उन अपराधों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए. सीसीआईटी से जुड़े एक सवाल पर गुतारेस ने कहा कि आतंकवाद की परिभाषा पर कोई सहमति नहीं है और इसमें कई जटिलताएं हैं. उन्होंने कहा, "आतंकवाद की परिभाषा की समस्या कई जटिलताओं के कारण है. ऐसी कई चीजें हैं जो आतंकवाद की एक आम परिभाषा के लिए जटिल हैं.’’

गुतारेस ने कहा कि भारत सीसीआईटी का समर्थन करने में सबसे आगे रहा है और संयुक्त राष्ट्र इस संबंध में पूरी तरह से भारत का समर्थन करता है. कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के हनन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त की एक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन रिपोर्टों को महासचिव ने अप्रूव नहीं किया है. भारत ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानवाधिकार आयुक्त के बारे में रिपोर्टों पर चर्चा नहीं करता. उनके पास स्वतंत्रता है. देश उन रिपोर्टों से सहमत या असहमत हो सकते हैं. उनकी रिपोर्टों को महासचिव द्वारा अनुमोदित नहीं किया जाता है.’’

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
'ईरान को खूब पीटा..., खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच तेहरान पर भड़के ट्रंप, कहा- 'मातम के लिए दिया टाइम'
'ईरान को खूब पीटा', खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच तेहरान पर भड़के ट्रंप, कहा- 'मातम के लिए दिया टाइम'
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget