एक्सप्लोरर

चीन से डबल होगी भारत की जनसंख्या, पाकिस्तान की कितनी? ताजा रिसर्च के आंकड़ों ने दिया झटका! 

अमेरिका अभी दुनिया का तीसरी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, लेकिन साल 2100 तक वो छठे नंबर पर होगा. यह भी सामने आया है कि दुनिया की औसत आयु बढ़कर 42 साल हो जाएगी.

India Population: भारत की आबादी आने वाले कुछ सालों में चीन की आबादी से डबल हो जाएगी. इतना ही नहीं भारत युवा आबादी वाला देश नहीं रहेगा. भारत और चीन के बाद अमेरिका तीसरे नंबर पर होगा, जबकि पाकिस्तान टॉप-5 देशों में शामिल होगा. 

प्यू रिसर्च के मुताबिक, साल 2061 तक भारत की आबादी बढ़कर 1.7 अरब तक पहुंच जाएगी. हालांकि उसके बाद जनसंख्या की ग्रोथ रेट में गिरावट आ जाएगी और साल 2100 में यह गिरकर 1.5 अरब रह जाएगी. इस समय दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की आबादी इस समय सिर्फ 63 करोड़ ही रह जाएगी, जोकि भारत से करीब आधी होगी. वहीं अमेरिका की आबादी 42 करोड़ होगी. 

इस रिसर्च में सबसे दिलचस्प बात ये है कि भारत की आबादी 75 साल बाद चीन की आबादी से दोगुनी से भी ज्यादा होगी. जहां भारत की आबादी 1.5 अरब होगी, वहीं चीन की आबादी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिलेगी और सिर्फ 63 करोड़ ही रह जाएगी. चीन की आबादी इतनी कम होने के पीछे की वजह है कि वहां लोगों ने वन चाइल्ड पॉलिसी को अपना लिया है. हालांकि चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने भले ही इस पॉलिसी को खत्म कर दिया है, लेकिन अब वहां के लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं. 

आबादी की ग्रोथ में 5 देशों की 60% हिस्सेदारी

रिसर्च के मुताबिक, 75 साल बाद दुनिया की आबादी की ग्रोथ में 60 फीसदी हिस्सेदारी 5 देशों की होगी. इनमें कॉन्गो, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और तंजानिया शामिल होंगे. इस रिसर्च के हिसाब से पाकिस्तान में जनसंख्या विस्फोट में कमी नहीं होगी. वहां वैसे भी आबादी को कंट्रोल करने के उपाय नहीं अपनाए जाते हैं. इसमें यह भी बताया गया है कि आने वाले दशकों में अफ्रीकी देश ही दुनिया में सबसे युवा रहेंगे. 

औसत आयु बढ़कर हो जाएगी 42 साल

अमेरिका अभी दुनिया का तीसरी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, लेकिन साल 2100 तक वो छठे नंबर पर होगा. यह भी सामने आया है कि दुनिया की औसत आयु बढ़कर 42 साल हो जाएगी, जोकि अभी सिर्फ 31 साल है. 75 साल बाद 2.4 अरब लोग बुजुर्ग होंगे यानी उनकी उम्र 65 साल से ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ें- सऊदी से कतर तक इन मुस्लिम देशों ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत से मंगवाई ये खतरनाक मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget