एक्सप्लोरर

भारत ने ऐसा क्या किया, जो चार दिन में ही माफी मांगने लगे शहबाज शरीफ? जानें पाकिस्तान के घुटनों पर आने की इनसाइड स्टोरी

भारत के सामने पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया है. पाक के रक्षामंत्री ने अमेरिका में कॉल कर भारत के साथ सीजफायर करवाने की मांग की. हालांकि सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद पाक सेना ने फिर इसका उल्लंघन किया था.

India Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई) को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. मामले पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया. हालांकि, 4 दिन के बाद सीजफायर की घोषणा करने से पहले भारत ने पाकिस्तान के कमर तोड़ दी थी.

भारतीय वायुसेना ने बीते 4 दिनों पाकिस्तान के लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया. इसके अलावा उसके 3 एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला कर उनके हौसले पस्त कर दिए. उनके राडर सिस्टम को खत्म कर दिया है. ऐसा होता देख पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ माफी मांगने लगे और सीजयफायर की अपील करने लगे.

भारत ने पाकिस्तान के जिन चार एयरबेस को निशाना बनाया, इनमें मुरीद चकवाल एयरबेस, नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी), रहीम यार खान एयरबेस और रफीकी एयरबेस (शोरकोट, पंजाब) शामिल थे. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को निष्क्रिय कर दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान काफी डर गया. इस बीच शनिवार दोपहर 3:35 को पाकिस्तान DGMO का भारत के DGMO का कॉल आया. दोनों के बीच सहमति बनी की कि कोई हमला न हो. हालांकि, 12 मई को फिर से दोनों देशों के DGMO बात करेंगे. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उनके 100 आतंकियों को मार दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी जानकारी

भारत-पाकिस्तान की सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट की जरिए की. उन्होंने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, भारत ने सीजफायर के लिए अपनी शर्त भी रखी, जिसको अमेरिका ने माना. इससे पहले भारत ने साफ शब्दों में कह दिया था कि अगर सीमा पर से कोई भी हमला होता है तो उसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा.

वहीं भारत के हमले को देखकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अमेरिका को फोन लगाकर सीजफायर की मांग करने लगे, जिसके बाद मार्को रोबियो ने भारत कॉल लगाकर सारी बात बताई और सीजफायर पर सहमति मांगी.

पाकिस्तानी सेना ने मानी हमले की बात

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने यह स्वीकार किया कि भारत ने इन तीन एयरबेसों पर फाइटर जेट्स के माध्यम से एयर-टू-सर्फेस मिसाइलों से हमला किया है. उन्होंने इसे आक्रामक कार्रवाई करार दिया, लेकिन उन्होंने नुकसान के स्तर को सार्वजनिक नहीं किया. हालांकि सूत्रों के अनुसार, रनवे, हैंगर और ड्रोन संचालन इकाइयों को भारी क्षति पहुंची है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget