एक्सप्लोरर

UNGA: पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग तो भारत ने फटकारा, जानिए दोनों देशों ने UN में क्या-क्या कहा?

India Slams Pakistan: यूएन में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव मिजितो विनितो (Mijito Vinito) ने कहा कि ये खेदजनक है कि शरीफ ने इस महासभा के मंच का इस्तेमाल भारत पर झूठे आरोप लगाने के लिए किया.

India Slams Pakistan on Terrorism: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत (India) ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है. पाकिस्तान (Pakistan) को करारा जवाब देते हुए भारत ने कहा कि जो देश अपने पड़ोसियों के साथ शांति की चाह रखने का दावा करता है, वह कभी सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित नहीं करेगा और मुंबई में 26/11 को हुए भयावह हमलों के साजिशकर्ताओं को पनाह नहीं देगा. भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने 26/11 के हमलावरों के मुल्क में होने की जानकारी विश्व समुदाय के दबाव के बाद दी.

भारत ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी. शरीफ ने यूएन महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था.

भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव मिजितो विनितो (Mijito Vinito) ने कहा कि ये बेहद खेदजनक है कि पाकिस्तान के पीएम ने इस महासभा के मंच का इस्तेमाल भारत पर झूठे आरोप लगाने के लिए किया. युवा भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘शरीफ ने यह आरोप लगाया है, ताकि वह अपने देश के गलत कृत्यों को छिपा सकें और भारत के खिलाफ उठाए गए कदमों को सही ठहरा सकें, जिन्हें दुनिया कभी स्वीकार नहीं करती है. 

सीमा पार से आतंकी गतिविधियां खत्म हों

विनितो ने कहा कि जब अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों युवतियों का अपहरण एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर) बन गया हो तो उनकी मानसिकता को रेखांकित करने के लिए हम क्या आकलन करें?

भारत ने जोर देकर कहा कि वह भारतीय उपमहाद्वीप में शांति, सुरक्षा और प्रगति का इच्छुक है, जिसे मूर्त रूप दिया जा सकता है. यह निश्चित तौर पर हो सकता है, अगर सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियां खत्म हों, सरकारें विश्व समुदाय और अपनी जनता के प्रति ईमानदार हों और अल्पसंख्यक समुदायों का उत्पीड़न न हो.

पाक की महिला राजनयिक की टिप्पणी

यूएन में करारा जवाब मिलने से पाकिस्तान (Pakistan) तिलमिलाया नजर आया. पाकिस्तान की एक महिला राजनयिक साइमा सलीम ने भारत पर सभी पड़ोसी देशों में सीमा पार से आतंकवाद फैलाने का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया. उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की.

शहबाज शरीफ ने क्या कहा था

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि हम भारत समेत सभी पड़ोसियों के साथ अमन चाहते हैं, लेकिन दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता कश्मीर मुद्दे के स्थायी समाधान पर निर्भर करती है. शरीफ ने झूठा आरोप लगाया कि कश्मीर के विशेष दर्जे को बदलने के लिए 5 अगस्त 2019 को भारत के 'अवैध और एकतरफा' कदम ने शांति की संभावनाओं को और कम किया है और क्षेत्रीय तनाव को भड़काया है. शरीफ ने कहा कि यह सही वक्त है जब भारत को यह संदेश साफ तौर पर समझना चाहिए कि दोनों देश हथियारों से लैस हैं. जंग कोई विकल्प नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

'दुनिया ने बाढ़ से तबाही पर बात की, लेकिन आर्थिक मदद नहीं की'- पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने रोया अर्थव्यवस्था का रोना

Imran Khan: इमरान की पार्टी ने शहबाज सरकार के खिलाफ लाहौर में किया प्रदर्शन, ये रहे बड़े मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget