एक्सप्लोरर

वैश्विक अर्थव्यवस्था रैंकिंग: भारत बनाने जा रहा है वो कीर्तिमान जिसकी आज़ादी के वक्त किसी ने कल्पना नहीं की होगी

पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2019 में ब्रिटेन की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत, फ्रांस की 1.7 प्रतिशत और भारत की 7.6 प्रतिशत रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और फ्रांस 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे.

नई दिल्ली: भारत 2019 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ सकता है. वैश्विक सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ही स्तर के विकास और कमोबेश समान आबादी की वजह से इस सूची में ब्रिटेन और फ्रांस आगे पीछे होते रहते हैं. लेकिन अगर भारत इस सूची में आगे निकलता है तो उसका स्थान स्थायी रहेगा.

पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2019 में ब्रिटेन की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत, फ्रांस की 1.7 प्रतिशत और भारत की 7.6 प्रतिशत रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और फ्रांस 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे. इससे वैश्विक रैंकिंग में ब्रिटेन पांचवें स्थान से फिसलकर सातवें पायदान पर पहुंच जाएगा.

विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2017 में फ्रांस को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. जल्द भारत के ब्रिटेन को पीछे छोड़ने की उम्मीद है जो पांचवें स्थान पर है. पीडब्ल्यूसी वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट एक लघु प्रकाशन है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के रुख और मुद्दे पर गौर करता है. साथ ही यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर ताजा अनुमान प्रकाशित करता है.

पीडब्ल्यूसी इंडिया के भागीदार एवं लीडर (लोक वित्त तथा अर्थशास्त्र) रानेन बनर्जी ने कहा कि यदि कोई बड़ी अड़चन नहीं आती है तो 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि की ओर लौटेगा. पीडब्ल्यूसी के वरिष्ठ अर्थशास्त्री माइक जैकमैन ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. बड़ी आबादी, अनुकूल जनसांख्यिकीय और प्रति व्यक्ति जीडीपी के निचले स्तर की वजह से उसकी तेजी से पकड़ने की क्षमता भी अधिक है.

पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि 2019 में सुस्त रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर ने 2016 के अंत और 2018 के शुरू में जो रफ्तार पकड़ी थी अब वह पूरी हो चुकी है. विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2017 में भारत 2,590 अरब डॉलर के बराबर के जीडीपी के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था. उसके फ्रांस को पीछे छोड़ा था. फ्रांस का जीडीपी 2,580 अरब डॉलर था.

ये भी देखें

PNB घोटाला: मेहुल चोकसी को भारत लाना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget