एक्सप्लोरर

Nikitin Seamount: समुद्र के अंदर छुपे खजाने पर भारत को मिलेगा अधिकार ? चीन की श्रीलंका वाली चाल होगी फेल

Nikitin Seamount: भारत और श्रीलंका के बीच समुद्र के नीचे स्थित एक पहाड़ को लेकर विवाद चल रहा है. भारत इसपर अपना अधिकार हासिल करके उत्खनन करना चाह रहा है. 

Nikitin Seamount: हिंद महासागर में पानी के नीचे स्थित अफानसे निकितिन सीमाउंट पहाड़ को लेकर श्रीलंका और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है. भारत जल्दबाजी में इस पहाड़ पर उत्खनन शुरू करने के लिए अधिकार हासिल चाहता था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी. भारत ने इसके लिए जमैका स्थित इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी से दावा किया था. लेकिन सीबेड ने इस भारत के दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया कि इस समुद्री इलाके पर श्रीलंका भी दावा कर रहा है. 

भारत इस पहाड़ पर कब्जा हासिल करने के लिए 5 लाख डॉलर की फीस खर्च कर चुका है. भारत को सबसे बड़ खतरा श्रीलंका नहीं बल्कि चीन से लग रहा है, क्योंकि चीन भी इस पहाड़ पर नजर गड़ाकर बैठा है और श्रीलंका की मदद से इसपर अपना अधिकार हासिल करना चाहता है. इस पहाड़ में भारी मात्रा में कोबाल्ट होने का अनुमान है. अफानसे निकितिन सीमाउंट मध्‍य हिंद महासागर मौजूद है और यह तीन हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है. 

भारत की हड़बड़ी की क्या है वजह?
कोबाल्ट का प्रयोग आज दुनियाभर में मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रिक ह्वीकल में हो रहा है. इसकी मदद से हथियार भी बनाए जा रहे हैं. भारत 15 साल के लिए इस पहाड़ का सर्वेक्षण करना चाहता है. भारत ने इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी से सर्वेक्षण को लेकर मंजूरी मांगी थी. इस संस्था को संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमों के तहत बनाया गया है. भारत के अलावा श्रीलंका भी इस खनिज पर अपना दावा करता है. भारत की हड़बड़ी की वजह चीन है, क्योंकि चीन भी हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है. 

कोबाल्ट व्यापार के मामले में चीन का दुनियाभर में दबदबा है, क्योंकि दुनियाभर के 70 फीसदी कोबाल्ट पर चीन का कब्जा है. समुद्री मामलों के एक भारतीय विशेषज्ञ ने अलजजीरा को बताया कि 'भारत का उद्देश्य तत्काल खनन करना नहीं है, बल्कि उस क्षेत्र पर अपना अधिकार हासिल करना है, क्योंकि चीन के आने से पहले भारत उस स्थान पर अपना दावा स्थापित करना चाहता है.'

भारत के लिए कोबाल्ट है कितना जरूरी
एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि अफानसे निकितिन सीमाउंट पर भारत का दावा काफी मजबूत है, क्योंकि अभी तक निकितिन सीमाउंट किसी भी देश के आर्थिक क्षेत्र से बाहर है. विशेषज्ञों ने बताया कि भारत समुद्र के नीचे अपनी खनन क्षमताओं को बढ़ा रहा है. साल 2021 में भारत ने डीप ओसीन मिशन शुरू किया थ, जिससे कि समुद्र के अंदर रिसर्च किया जा सके. भारत की नजर समुद्र के नीचे छिपे कोबाल्ट समेत अन्य खनिजों पर है, क्योंकि भारत साल 2070 तक देश को कॉर्बन उत्सर्जन से मुक्ति दिलाना चाहता है. ऐसे में भारत के लिए कोबाल्ट की बड़ी भूमिका है. 

इस बीच श्रीलंकाई मीडिया ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कथित रूप से भारत को उत्खनन का अधिकार देने के लिए सहमत हो गए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के अडानी ग्रुप और ताइवानी कंपनी यूमीकोर ने कोबाल्‍ट उत्‍खनन के लिए हाथ मिलाया है. भारत और ताइवान मिलकर इस क्षेत्र से चीन को दूर करना चाहते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के विदेश मंत्री श्रीलंका आ रहे हैं और इस मसले पर चर्चा हो सकती है. 

यह भी पढ़ेंः Iran Terrorist Organization: ट्रूडो का ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला, कनाडा ने IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget