एक्सप्लोरर

Iran Terrorist Organization: ट्रूडो का ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला, कनाडा ने IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन

Iran Terrorist Organization: ईरान के खिलाफ कनाडा ने बड़ा फैसला लिया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को कनाडा ने आतंकवादी समूह घोषित कर दिया है.  

Iran Terrorist Organization: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने ईरान को बड़ झटका दिया है. कनाडा ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को आतंकी संगठन घोषित किया है. बुधवार दोपहर को कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि IRGC की आतंकी गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए कनाडा अपने पास उपलब्ध सभी साधनों का प्रयोग करेगा. मंत्री ने कहा कि IRGC सदस्यों समेत ईरान के हजारों अधिकारियों के कनाडा में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. जो लोग देश के अंदर पहले से हैं, उनकी जांच की जा सकती है और उन्हें बाहर किया जा सकता है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कनाडा के पब्लिक सेफ्टी प्रेस में आए एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि, कनाडा को इस घोषणा के परिणामस्वरूप आतंकवादी संगठन की संपत्ति को तुरंत कनाडा में फ्रीज करना होगा. वह संपत्ति चाहे कनाडा की किसी बैंक में हो या किसी ब्रोकरेज में हों सभी को फ्रीज करना होगा. कनाडा में किसी भी तरह से आतंकी संगठन के स्वामित्व या नियंत्रण वाली संपत्ति से ताल्लुक रखना अपराध की श्रेणी में आता है. 

आतंकी संगठन से सम्बंध रखना अपराध
कनाडाई मीडिया के मुताबिक, यदि कोई धार्मिक संस्था घोषित आतंकवादी संगठन के साथ संबंध बनाकर रखती हैं तो उनको समाप्त किया जा सकता है. ऐसे समूहों से जुड़े लोगों का कनाडा में प्रवेश वर्जित किया जा सकता है. अमेरिका ने साल 2019 में ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था. अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी यह फैसला लिया है. 

कनाडा का ईरान पर आरोप
कनाडा ने कहा कि ईरान ने देश के अंदर और बाहर दोनों जगह मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था को अस्थिर करने की इच्छा जताई है. इरान में 40 साल पहले देश की इस्लामी व्यवस्था की रक्षा करने और नियमित सशस्त्र बलों को जवाब देने के आईआरजीसी की स्थापना की गई थी. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और ईरान के सर्वोच्च नेता के बीच घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः Ajit Doval Mission: क्या है अजीत डोभाल का पाकिस्तान 3.0 मिशन, पाकिस्तानियों को टेंशन, हाथ से निकलने वाला है पीओके !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget