इजराइल ने भारत के साथ दो अरब डॉलर का मिसाइल करार किया

नई दिल्ली: इजराइल ने भारत के साथ एक बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी दी है. इजराइल ने भारत के साथ दो अरब डालर का एक करार किया है जिसके तहत वह भारत को मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति करेगा.
इजराइल की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस घोषणा के तहत भारत को मध्यम श्रेणी के सतह से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करेगा. साथ ही सामने आई जानकारी में मालूम चला है कि इजराइल को करीब दो अरब डॉलर का उसका सबसे बड़ा रक्षा ठेका मिला है.
इजराइल की तरफ से दी गई जानकारी में ये भी बताया गया है कि इसके रक्षा सौदे के साथ ही वह लंबी दूरी की हवाई और मिसाइल रक्षा प्रणाली की भी आपूर्ति करेगा.
Source: IOCL

























