एक्सप्लोरर

'20 नहीं 28 इलाके भारत ने किए तबाह', ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का डोजियर में बड़ा कबूलनामा

Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसको लेकर पाकिस्तान के डोजियर में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है.

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की काफी तारीफ हुई. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब पाकिस्तान के डोजियर में बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि जितना भारतीय सेना ने बताया है उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान को नुकसान हुआ है.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा खोल दिया. उसने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया. उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए. पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ. 

भारत ने 20 नहीं बल्कि 28 जगहों को बनाया था निशाना

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर पर अभी तक कई बार झूठ बोल चुका है, लेकिन उसके डोजियर ने झूठ का पर्दाफाश कर दिया है. पाकिस्तान के डोजियर से पता चला है कि भारत ने काफी अंदर तक जवाबी कार्रवाई की थी. उसने पाक में 20 नहीं बल्कि 28 जगहों पर अटैक किया था. भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान में की जवाबी कार्रवाई वाली जगहों का जिक्र नहीं किया था, लेकिन डोजियर में इसका भी खुलासा हुआ है. पेशावर, सिंध, झांग, गुजरांवाला, भवालनगर और छोर समेत कई जगहों को नुकसान हुआ है.

पाकिस्तान के कई एयरबेस हुए तबाह

भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. उसने नूर खान, रफीकी, मुरीदके, सुकरुर, सियालकोट, पसरुर, चुनियान और सरगोधा समेत कुल 11 एयरबेस पर जवाबी कार्रवाई की थी. हाल ही में मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने सैटेलाइट इमेज जारी की थी. इसके जरिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान का खुलासा हुआ था.

पाक सेना की एंट्री के बाद और बड़ा हुआ ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण केंद्र सहित नौ जगहों पर कार्रवाई की थी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. वहीं पाक सेना की एंट्री के बाद ऑपरेशन ने और बड़ा रूप ले लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget