एक्सप्लोरर

India-North Korea Relations: इंडिया के इस फैसले ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर! अमेरिका के सबसे कट्टर दुश्मन के घर में जा बैठा भारत

India-North Korea: उत्तर कोरिया के साथ संबंध स्थापित करना भारत की संतुलित और बहुआयामी कूटनीति का प्रतीक है.

India-North Korea Relations: भारतीय विदेश नीति में हाल ही में एक बड़ा कदम देखा गया जब भारत ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में अपना दूतावास दोबारा खोला. यह कदम कई राजनीतिक और कूटनीतिक पहलुओं को उजागर करता है, खासकर जब उत्तर कोरिया दशकों से अमेरिका का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रहा है.

भारत ने 1973 में उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे. यह भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति का हिस्सा था. कोविड-19 महामारी के दौरान, जुलाई 2021 में प्योंगयांग स्थित भारतीय दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.
भारत ने 2024 में अपनी उपस्थिति फिर से स्थापित करना शुरू किया है. दूतावास के कर्मचारी अब काम कर रहे हैं, हालांकि राजदूत की नियुक्ति अभी बाकी है.

उत्तर कोरिया और वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका
उत्तर कोरिया के दो बड़े साझेदार है, जिसमें रूस और चीन शामिल है. इसमें चीन उत्तर कोरिया को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ कूटनीतिक और सैन्य दबाव के साधन के रूप में उपयोग करता है. वहीं हाल के कुछ सालों में यूक्रेन युद्ध के बाद, रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंध और प्रगाढ़ हुए. हाल ही में किम जोंग उन ने रूस का दौरा किया, और दोनों देशों ने सैन्य साझेदारी को बढ़ाने का फैसला लिया है.

भारत का दृष्टिकोण
भारत ने उत्तर कोरिया के साथ अपने दूतावास को पुनः खोलकर यह स्पष्ट कर दिया कि वह स्वतंत्र विदेश नीति अपनाता है. यह कदम भारत के चीन और रूस के साथ संबंधों को और मजबूत कर सकता है. उत्तर कोरिया के प्राकृतिक संसाधनों का भविष्य में भारत के लिए आर्थिक और व्यापारिक लाभ के रूप में उपयोग किया जा सकता है.

क्या यह अमेरिका के लिए चौंकाने वाला कदम है?
अमेरिका लंबे समय से उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं और आक्रामक रवैये के खिलाफ सख्त रुख अपनाता रहा है. भारत का यह कदम अमेरिका के लिए अप्रत्याशित हो सकता है, क्योंकि दोनों देश रणनीतिक साझेदार हैं. हालांकि, यह भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है.

कूटनीति में संभावित प्रभाव
उत्तर कोरिया के साथ संबंध प्रगाढ़ करके भारत, चीन और रूस के साथ अपने कूटनीतिक समीकरणों को मजबूत कर सकता है. इसकी मदद से उत्तर कोरिया के प्राकृतिक संसाधन भारत के लिए निवेश और व्यापार के नए रास्ते खोल सकते हैं. वहीं अमेरिका भारत के इस कदम को बारीकी से देखेगा. यह स्पष्ट होगा कि अमेरिका इसे भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता के रूप में देखता है या रणनीतिक संबंधों पर पुनर्विचार करता है.

ये भी पढ़ें: सीरिया में विद्रोहियों के हमले बने इजरायल की चिंता के कारण, रूस नहीं कर पा रहा मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत क्यों खरीद रहा मास्को से तेल, रूसी राजदूत ने दोटूक बताया
भारत क्यों खरीद रहा मास्को से तेल, रूसी राजदूत ने दोटूक बताया
US आर्मी ने ईरान के 3 जहाजों को किया तबाह, वीडियो जारी कर कहा- 'अगर...'
US आर्मी ने ईरान के 3 जहाजों को किया तबाह, वीडियो जारी कर कहा- 'अगर...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?
रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
Roti Dough: आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
Embed widget