एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत को इस देश का मिला समर्थन, जानिए क्या कहा

भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह स्थायी सदस्य के रूप में यूएनएससी में स्थान पाने का हकदार है.

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी के प्रति अपना समर्थन दोहराया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के समापन पर, सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने प्रेस को बताया कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पुर्तगाली नेतृत्व ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना समर्थन दोहराया है.’’

यूएनएससी में स्थान पाने का हकदार है भारत

भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि वह स्थायी सदस्य के रूप में यूएनएससी में स्थान पाने का हकदार है. भारत का कहना है कि 1945 में गठित 15 सदस्यीय यूएनएससी 21वीं सदी की जरूरतों के लिए उपयुक्त नहीं है और यह समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करती.

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने भी किया था समर्थन

इससे पहले चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने बीते बुधवार को भारतीय विश्व मामलों की परिषद आईसीडब्ल्यूए में व्याख्यान देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया. यही नहीं, उन्होंने भारत को प्राथमिकता वाला साझेदार बताया और दक्षिण सहयोग में उसकी भूमिका की सराहना की.

बोरिक फॉन्ट इसी महीने पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट इसी महीने पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति बोरिक का स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और चिली के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.  खास बात यह है कि आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत और चिली ने चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

PM मोदी ने राष्ट्रपति गेब्रियल से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा की

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति गेब्रियल से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "भारत एक खास मित्र का स्वागत करता है! दिल्ली में राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात है. चिली लैटिन अमेरिका में हमारा एक महत्वपूर्ण मित्र है. आज की हमारी बातचीत भारत-चिली द्विपक्षीय मैत्री को और भी मजबूत करेगी."

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, "हम चिली के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के इच्छुक हैं. इस संबंध में, राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट और मैं इस बात पर सहमत हुए कि व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए चर्चा शुरू होनी चाहिए. हमने महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और कृषि जैसे क्षेत्रों पर भी चर्चा की, जहां नजदीकी संबंध संभव हैं. खास तौर पर स्वास्थ्य सेवा में भारत और चिली को और भी करीब आने की काफी संभावना है. चिली में योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता खुशी की बात है. सांस्कृतिक और छात्र विनिमय कार्यक्रमों के जरिए हमारे देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget