एक्सप्लोरर

भुखमरी और गरीबी से निपटने के लिए भारत ने IBSA Fund में दिए 10 लाख डॉलर, जानें क्या है ये

भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत आईबीएसए कोष का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके जरिए ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ा है और सहयोग की भावना मजबूत हुई है.

गरीबी और भुखमरी से निपटने के उद्देश्य से स्थापित किए गए एक कोष में भारत ने दस लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है. इस कोष को भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका द्वारा स्थापित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने गरीबी और भुखमरी उन्मूलन कोष (IBSA Fund) के लिए योगदान के रूप में सोमवार (19 फरवरी, 2024) को संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय (UNOSSC) के निदेशक दिमा अल-खतीब को 10 लाख अमेरिकी डॉलर का चेक सौंपा.

इस अवसर पर कंबोज ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिए विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया था. उन्होंने कहा, 'इसीलिए भारत आईबीएसए कोष का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा मानना है कि इसके जरिए ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ा है और सहयोग की भावना मजबूत हुई है.'

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) में शामिल हर देश विकासशील देशों में परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए साझेदारी और समर्थन की भावना के साथ कोष में सालाना 10 लाख डॉलर का योगदान देते हैं. इस कोष की स्थापना 2004 में की गई थी और इसका संचालन 2006 से शुरू हुआ. तब से लेकर अब तक आईबीएसए कोष में भारत की ओर से कुल मिलाकर 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का योगदान दिया जा चुका है.

क्या है IBSA
आईबीएसए दक्षिण-दक्षिण सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए  भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक त्रिपक्षीय विकासात्मक पहल है. 6 जून, 2003 को ब्रासीलिया डिक्लरेशन के दौरान तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने इस समूह को औपचारिक रूप दिया और इसका नाम आईबीएसए फोरम रखा. साल 2004 में आईबीएसए फंड बनाया गया. यह समूह भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में गरीबी और भुखमरी के निवारण के लिए काम करता है. आईबीएसए फंड के जरिए इन देशों के विकासात्मक प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाता है. इसके फंड को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी UNOSSC के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा की जाती है.

यह भी पढ़ें:-
आरोपी शाहजहां शेख नहीं रह सकता फरार, साथ नहीं दे सकती ममता सरकार- संदेशखाली केस पर HC की लताड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget