एक्सप्लोरर

आरोपी शाहजहां शेख नहीं रह सकता फरार, साथ नहीं दे सकती ममता सरकार- संदेशखाली केस पर HC की लताड़

Sandeshkhali Case: कलकत्ता हाईकोर्ट ने यह भी बताया कि उन्हें संदेशखाली की कई महिलाओं की शिकायतें मिली हैं.

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को हाईकोर्ट से कड़ी लताड़ लगी है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी शाहजहां शेख फरार नहीं रह सकता है और बंगाल सरकार उसका साथ नहीं दे सकती है.   

हाईकोर्ट की ये टिप्पणियां मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शुभेंदु अधिकारी की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आईं जिसमें उन्होंने संदेशखाली जाने को लेकर मंजूरी मांगी थी. सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- हमें संदेशखाली की महिलाओं की ओर से कई शिकायतें मिली हैं. उन औरतों ने कई सारे मुद्दों को उठाया है. भूमि का गबन भी किया गया है.

'ठेंगा नहीं दिखा सकता शाहजहां शेख'

कानूनी मामलों से जुड़ी खबरें देने वाली न्यूज वेबसाइट 'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की हियरिंग के दौरान चीफ जस्टिसटीएस शिवगणनम ने यह भी बताया, "हम आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहेंगे. वह कानून को ठेंगा नहीं दिखा सकता है." हाईकोर्ट के मुताबिक, "वह (आरोपी शेख) सिर्फ लोगों के प्रतिनिधि हैं. वह लोगों के अच्छा काम करने के बाध्य हैं." चीफ जस्टिस आगे बोले- शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि शाहजहां शेख ने लोगों को नुकसान किया है. अपराध करने के बाद वह भाग रहा है.

महीने भर से आरोपी फरार, TMC से नाता

दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के पास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दस्ता लगभग महीने भर पहले भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी से नाता रखने वाले आरोपी शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचा था. टीम पर तब भीड़ ने हमला बोल दिया था और उसके बाद से ही शाहजहां शेख फरार चल रहा है.  

संदेशखाली के लोगों के क्या हैं आरोप? जानिए

संदेशखाली के लोगों ने पिछले कुछ हफ्तों में टीएमसी के नेता शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ आवाज मुखर की थी. लोगों का आरोप है कि शाहजहां शेख और उसके साथियों ने उनकी जमीनें हड़पीं और उगाही की. सूबे में इस बीच पूरे मसले पर जमकर सियासत भी होती दिखी. बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया और ममता सरकार पर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं की ओर से संदेशखाली में महिलाओं का यौन शोषण किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget