एक्सप्लोरर

Imran Khan: मुसीबत में इमरान खान के एक और साथी ने छोड़ा उनका साथ, अब तक कुल 7 PTI नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

Imran khan News: इमरान खान के करीबी और पीटीआई नेता जय प्रकाश ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है. इसी के साथ उन्होंने कहा, ''मैं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा.''

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी को प्रतिबंधित संगठन घोषित करने की कवायद की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ एक-एक कर इमरान के साथी उनका साथ छोड़ रहे हैं. अब पीटीआई के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है. कराची में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के दौरान देश में हुई हिंसा की निंदा की. 

कराची में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीटीआई नेता जय प्रकाश ने कहा, ''बीते 9 मई को शांतिपूर्ण विरोध के नाम पर जो हिंसा हुई, उससे मैं बहुत दुखी हूं. उस दिन विरोध प्रदर्शन के नाम पर हमले हुए, जिसमें सेना के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया.'' पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन पर पीटीआई छोड़ने का दबाव नहीं था. उन्होंने कहा, ''मैं 9 मई की घटना के बाद से पाकिस्तान के लिए रो रहा हूं और मुझ पर कोई दबाव नहीं है.'' 

अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा: जय प्रकाश

प्रकाश ने कहा, ''फिलहाल मैंने पीटीआई से अपना रास्ता अलग करने का फैसला किया है लेकिन मैं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा.'' पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि हमलों में शामिल लोग कौन थे लेकिन जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए. मामले की गंभीरता के साथ जांच होनी चाहिए.

7 वरिष्ठ नेता छोड़ चुके हैं PTI 

बता दें कि अब तक कुल 7 सीनियर लीडर PTI छोड़ चुके हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री और खान के स्पेशल एडवाइजर मलिक अमीन असलम ने भी पार्टी छोड़ दी है. असलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुल्क को तोड़ने वाले एजेंडे के साथ चलना नामुमकिन है. मलिक PTI वर्किंग कमेटी के चेयरमैन थे. 

क्यों हुआ था बवाल? 

गौरतलब है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं देखी गई थीं. उस दौरान जिन्ना हाउस, आर्मी हेडक्वार्टर और ISI हेडक्वार्टर पर हमले हुए थे. माना जाता है कि ये हमले PTI कार्यकर्ताओं ने किए थे. हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Imran khan News: इमरान खान के घर से भाग रहे 6 और आतंकवादी गिरफ्तार, एक दिन पहले 8 पकड़े गए- शहबाज सरकार का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget