एक्सप्लोरर

11 अगस्त को इमरान खान ले सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ

272 सीटों में हुए नेशनल एसेम्बली चुनाव में बहुमत के लिए 137 सीटों की जरूरत है. इमरान खान की पार्टी को चुनाव में 116 सीटों पर जीतने में सफलता मिली है. हालांकि, इमरान को सदन में बहुमत साबित करने के लिए दूसरे दलों से गठबंधन करना होगा.

नई दिल्लीः पाकिस्तानी तहरीक ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के नेता इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. ऐसा उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा. पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए चुनाव में पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. 272 सीटों में हुए नेशनल एसेम्बली चुनाव में बहुमत के लिए 137 सीटों की जरूरत है. इमरान खान की पार्टी को चुनाव में 116 सीटों पर जीतने में सफलता मिली है. हालांकि, इमरान को सदन में बहुमत साबित करने के लिए दूसरे दलों से गठबंधन करना होगा. पाकिस्तान की नेशनल एसेम्बली में कुल मिलाकर 342 सीटें हैं, पर वहां 272 सीटों पर ही प्रत्यक्ष मतदान के जरिए चुनाव होता है. पाकिस्तानी सदन में 60 सीटें महिलाओं के लिए जबकि 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. 272  में 137 के बहुमत का जादुई आंकड़ा पाने से इमरान की पार्टी 116 सीट पाकर 21 सीटों से चूक गई. अब इमरान खान को पाकिस्तान की  गद्दी पर विराजमान होने के लिए इन बचे 21 सीटों का जुगाड़ करना होगा. रेडियो पाकिस्तान के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अगले महीने 11 अगस्त को वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इमरान ने कहा कि उसने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का भी फैसला कर लिया है. इसकी घोषणा अगले 48 घंटे में कर दी जाएगी. उम्मीदवार के चयन पर उन्होंने लोगों से कहा कि उनका चयन लोगों के हित को देख कर किया गया है. उन्होंने कहा कि सिंध के सुदूर इलाकों से गरीबी मिटाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget