एक्सप्लोरर

Imran Khan Issue: 'हो सकता है मेरा आखिरी ट्वीट हो...', आखिर इमरान खान ने क्यों किया ऐसा दावा?

Imran Khan Case: इमरान खान ने कहा कि मुझे आज खौफ है कि पाक तबाही के रास्ते पर निकल चुका है. अगर अभी हमने कंट्रोल नहीं किया तो शायद हम वहां न पहुंच जाएं, जहां से लौट न पाएं

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान एक बार फिर मुश्किलों में हैं. उन्हें एक बार फिर गिरफ्तार किया जा सकता है. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मेरी अगली गिरफ्तारी से पहले शायद ये मेरा आखिरी ट्वीट हो. पीटीआई नेता ने जानकारी दी कि पुलिस ने मेरे घर को चारों ओर से घेर लिया है.

इमरान खान ने कहा कि मुझे आज खौफ है कि पाकिस्तान तबाही के रास्ते पर निकल चुका है. अगर अभी हमने कंट्रोल नहीं किया तो शायद हम वहां न पहुंच जाएं, जहां से लौट न पाएं. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल से इमरान खान को रोकने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है.

क्यों कही ये बात पीटीआई चीफ ने?

पीटीआई चीफ इमरान खान ने कहा, " मुझे आज खौफ है कि पाक आज उस रास्ते पर निकल गया है कि जो मेरे मुल्क की तबाही का रास्ता है. मुझे खौफ आ रहा है कि अगर अभी अक्ल का इस्तेमाल नहीं किया गया तो हम वहां न पहुंच जाएं, जहां हम अपने मुल्क के टुकड़े भी इकट्ठे न कर पाएं. एक साल से मुल्क से अफरा-तफरी मची हुई है. पूरा जोर लगाया हुआ है कि इमरान खान का रास्ता बंद किया जाए कि यह मुल्क के लिए बहुत बुरा है. इलेक्शन न हो, संविधान की बात न हो सुप्रीम कोर्ट को जलील किया जाए. कुछ भी किया जाए, लेकिन इमरान को ना आने दिया जाए." 

उन्होंने आर्मी चीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि वो मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं. आईबी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उनका इरादा खराब नहीं करना चाहता, नहीं तो मेरे पास आईबी की रिपोर्ट है. देश की 70 फीसदी जनता हमारे साथ है, मैं एक आजाद आदमी हूं, मुझे किसी की भी गुलामी कुबूल नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर फौज कमजोर हुई तो हमारा भी वही हाल होगा, जो बाकी मुसलमान मुल्कों का है. यह बात मैं शुरू से ही कहते हुए आ रहा हूं. 

PTI और फौज का आमना- सामना कराना चाहते हैं लोग 

उन्होंने आगे अपनी सफाई में कहा कि मैं फौज की आलोचना उसी तरह से करता हूं जैसे मैं अपने बच्चों की करता हूं. अगर आर्मी कमजोर होगी तो मैं भी कमजोर हो जाऊंगा. पीडीएम कोशिश कर रही है कि पीटीआई और फौज का आमना-सामना हो जाए. पीटीआई चीफ इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ इंडियन और इजरायली लॉबी को अपने साथ रखना चाहते थे. शरीफ का अरबों डॉलर बाहर पड़ा हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि बगैर किसी तहकीकात के हमें दहशतगर्द जमात मान लिया गया. पीटीआई के 7500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि 27 साल में मैंने एक जगह भी नहीं कहा कि कानून तोड़ा जाए. मैंने हमले की कहीं कोई बात नहीं की है. 

पीटीआई चीफ ने कहा कि मेरी बीवी जब घर में अकेली थी तब मेरे घर को लूटा गया. यही नहीं ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में मेरे कत्ल की साजिश की गई थी. खान ने कहा कि मेरे साथ आतंकियों की तरह बर्ताव हुआ. मुझे ऐसे ले जाया गया जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं. ये सब कुछ प्लानिंग के तहत किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: पुलिस ने घेरा पूर्व PM इमरान का घर, कहा- 40 आतंकियों को शरण दे रखी, 24 घंटे में हमें सौंपें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget