एक्सप्लोरर

Pakistan: 'हाथ बंधे थे, सरकार कमजोर थी और हर जगह ब्लैकमेल किया गया'...इमरान खान का पाक सेना पर तीखा हमला

Imran Khan on Pak Army: इमरान खान ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई तो कमजोर थी और उन्हें गठबंधन सहयोगियों की तलाश करनी पड़ी. सही फैसले नहीं लिए गए तो देश 3 टुकड़ों में बंट जाएगा.

Imran Khan Attack On Pakistan Army: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने ये माना है कि उनकी सरकार एक कमजोर सरकार थी. इमरान खान ने पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) पर तीखा प्रहार किया है. उनका आरोप है कि उनकी सरकार को हर जगह ब्लैकमेल (Blackmail) किया गया था. उन्होंने कहा कि सत्ता की बागडोर उनके हाथ में नहीं थी. ये सभी को पता है कि वह कहां है और किसके पास है. इमरान खान को उनके नेतृत्व में अविश्वास मत हारने के बाद अप्रैल में पाकिस्तान (Pakistan) की सत्ता से बाहर कर दिया गया था. उस दौरान इमरान खान ने अमेरिका पर साजिश करने का आरोप लगाया था.

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया 'बोल न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान को उनके खिलाफ अविश्वास मत की रात की घटनाओं को लेकर सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया था कि कौन आदेश जारी कर रहा था और किसने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के खिलाफ मामलों में बाधा डाली थी. 

क्या इमरान खान की सरकार कमजोर थी?

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई तो कमजोर थी और उन्हें गठबंधन सहयोगियों की तलाश करनी पड़ी. इमरान खान ने कहा कि अगर फिर से वही स्थिति पैदा होती है, तो वह फिर से चुनाव का विकल्प चुनेंगे और बहुमत की सरकार बनाने का प्रयास करेंगे. क्रिकेटर से राजनेता बने 69 वर्षीय इमरान खान ने कहा कि उनके हाथ बंधे हुए थे. 

हर कोई जानता है पाकिस्तान में सत्ता कहां है- इमरान

इमरान खान ने दावा किया कि हमें हर जगह से ब्लैकमेल किया गया था. सत्ता हमारे पास नहीं थी. हर कोई जानता है कि पाकिस्तान में सत्ता कहां है? इसलिए हमें उन पर भरोसा करना पड़ा. उन्होंने कहा कि दुश्मनों से पैदा खतरे के कारण देश के लिए एक मजबूत सेना होना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एक मजबूत सेना और एक मजबूत सरकार के बीच संतुलन होना भी जरुरी है.

'सही फैसले नहीं लिए गए तो देश 3 टुकड़ों में बंट जाएगा'

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने आगे कहा कि हम हर समय उन पर निर्भर रहते थे. उन्होंने बहुत सारे अच्छे काम भी किए लेकिन उन्होंने बहुत से काम नहीं किए जो किए जाने चाहिए थे. उनके पास शक्ति है क्योंकि वे एनएबी (राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो) जैसे संस्थानों को कंट्रोल करते हैं, जो कि हमारे नियंत्रण में नहीं था. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने मौजूदा सरकार (Pakistan Government) को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सही फैसले नहीं लिए गए तो देश तीन टुकड़ों में बंट जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Kabul: तालिबान के साथ बातचीत का खुला नया दरवाजा, काबुल पहुंची भारतीय राजनयिक टीम

Defamation Case: 'जूरी ने मुझे मेरा जीवन वापस दिया', पूर्व पत्नी के साथ मानहानि मुकदमे में फैसले पर बोले हॉलीवुड एक्टर Johnny Depp

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget