एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर हमले से घबराया ताइवान, कहा- अगर हम आंख मूंदकर बैठ गए तो...

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच ताइवान ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को सैन्य हमले को लेकर आंखें नहीं मूंद लेनी चाहिए. ताइवान की एक नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके देश को भी वही खतरे हैं, जो यूक्रेन के सामने थे.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच ताइवान ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को सैन्य हमले को लेकर आंखें नहीं मूंद लेनी चाहिए. ताइवान की एक नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके देश को भी वही खतरे हैं, जो यूक्रेन के सामने थे. ताइवान की नेता ने पूर्व अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह बात कही.

इस प्रतिनिधिमंडल की अगुआई जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष और रिटायर्ड एडमिरल माइकल मुलेन कर रहे थे. यह प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय पर ताइवान पहुंचा, जब अमेरिका और चीन ताइवान को लेकर आमने-सामने हैं और रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर भी दुनिया में संकट गहरा रहा है. 

ताइवान की यूक्रेन की स्थिति पर गहरी नजर है. वह लगातार चीन के हमले को लेकर आशंकित है. चीन ताइवान पर अपना हक जताता है और कहता है कि वह एक दिन उस पर कब्जा कर लेगा चाहे इसके लिए बल का इस्तेमाल करना पड़े.

ताइवान की नेता साई इंग-वेन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया, 'इतिहास हमें बताता है कि अगर हम सैन्य हमले को लेकर आंखें मूंदकर बैठे रहें तो इससे हम खुद के लिए ही खतरे को और बढ़ा देंगे.'

उन्होंने कहा, 'यूक्रेन के नागरिक अपनी आजादी और लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका निडर होकर अपने देश की रक्षा करने के प्रति ताइवान के लोगों की भी सहानुभूति है क्योंकि हम भी लोकतंत्र की लड़ाई के मोर्चे पर खड़े हैं.'

उन्होंने ताइवान और क्षेत्र के प्रति चीन के सैन्य खतरे को लेकर भी चेताया और कहा कि  चीन ताइवानी समाज को विभाजित करने के लिए संज्ञानात्मक युद्ध रणनीति और दुष्प्रचार का उपयोग कर रहा है. ताइवान के एयरस्पेस में कई बार चीनी विमान देखे गए हैं. एएफपी के डेटाबेस के अनुसार, पिछले साल ताइवान ने चीन की 969 ऐसी घुसपैठ दर्ज की थी. जबकि साल 2020 में यह लगभग 380 था. 

यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण से कुछ ही हफ्ते पहले, चीन और रूस ने एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कई विदेश नीति के लक्ष्यों पर सहमति जताई गई थी. इसमें ताइवान को चीन का अविभाजित हिस्सा बताया गया था.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा, अब तक रूस के 6000 सैनिकों को मार गिराया

रूस-यूक्रेन युद्ध पर जर्मनी की हुंकार, कहा- पुतिन ने झूठ बोला, UN में दुनिया को कायम करनी चाहिए मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget