एक्सप्लोरर

अगर हुआ युद्ध तो कौन जीतेगा? अमेरिका या चीन, दोनों की मिलिट्री पावर जानिए

America and China: अमेरिका और चीन के बीच इस समय रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं. दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर खींचतान चल रही है.

America and China: टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. चीन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि अमेरिका युद्ध चाहता है, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या किसी अन्य प्रकार का युद्ध हो, हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं.

चीन के इस बयान पर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका चीन के साथ टैरिफ की धमकियों और व्यापार युद्ध को लेकर पूरी तरह से तैयार है. टैरिफ को लेकर चल रही इस खींचतान के बीच आइये दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं पर भी नजर डाल लेते हैं. अमेरिका और चीन दोनों ही विश्व की प्रमुख सैन्य शक्तियां हैं और उनकी सैन्य क्षमताओं की तुलना करना कठिन है. हालांकि कुछ प्रमुख बिंदुओं के आधार पर उनकी सैन्य शक्तियों का आकलन किया जा सकता है.

दोनों देशों का रक्षा बजट

Politico की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का रक्षा बजट दुनिया में सबसे बड़ा है. 2024 में अमेरिकी रक्षा बजट लगभग $732 बिलियन था, जबकि चीन का आधिकारिक रक्षा बजट $261 बिलियन था. हालांकि पेंटागन की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन का वास्तविक रक्षा खर्च इससे 40% अधिक यानी $330 से $450 बिलियन तक हो सकता है.

दोनों देशों के पास परमाणु शक्ति

रायटर्स के अनुसार,  पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चीन तेजी से अपने परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है. 2024 तक चीन के पास 500 से अधिक परमाणु वारहेड्स थे और यह संख्या 2030 तक 1,000 से अधिक हो सकती है. इसके विपरीत अमेरिका के पास वर्तमान में लगभग 3,750 परमाणु वारहेड्स हैं.

दोनों देशों की तुलना 

सैन्य घटक

अमेरिका

चीन

रक्षा बजट (2024)

$732 बिलियन

$245.65 बिलियन

सक्रिय सैनिक

13 लाख

20 लाख

रिज़र्व बल

8 लाख

5 लाख

परमाणु हथियार

3,750+

600+ (2030 तक 1,000 संभावित)

टैंक

5,500+

4,950+

लड़ाकू विमान

13,000+

3,500+

विमानवाहक पोत

11

3 (और निर्माणाधीन)

युद्धपोत और पनडुब्बियाँ

300+

370+ (दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना)

स्टील्थ फाइटर जेट

F-22, F-35

J-20

हाइपरसोनिक मिसाइलें

विकासाधीन

पहले से तैनात (रूस के बाद हाइपरसोनिक मिसाइलों के मामले में चीन दूसरे नंबर पर है)

अंतरिक्ष सैन्य शक्ति

अत्यधिक विकसित

तेजी से विकासशील

(ग्लोबल फायरपावर की सैन्य रैंकिंग्स से ये डाटा लिया गया है)

दोनों देशों की नेवी

चीन के पास वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है, जिसमें 370 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां शामिल हैं. चीन लगातार अपनी नौसेना को बढ़ा रहा है. वहीं,अमेरिकी नौसेना के पास लगभग 300 युद्धपोत हैं, लेकिन तकनीक और वैश्विक तैनाती क्षमता में अमेरिका चीन से आगे है. 

TOI की रिपोर्ट के अनुसार,  चीन अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दे रहा है और नए उपकरणों का अधिग्रहण अमेरिका की तुलना में पांच से छह गुना तेजी से कर रहा है. इससे साफ़ होता है कि चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को और ज्यादा मजबूत करने में लगा हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget