एक्सप्लोरर

अमेरिकी कब्जे के बाद गाजा कैसा दिखेगा? ट्रंप ने AI वीडियो किया जारी, लोगों का फूटा गुस्सा

Donald Trump Shares AI Visualization of Gaza: कई लोगों ने टिप्पणी की कि उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की देखभाल करने के लिए ट्रंप को वोट दिया, न कि ऐसा कुछ करने के लिए.

Donald Trump Shares AI Visualization of Gaza: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक एआई से बना वीडियो साझा किया, जिसमें युद्धग्रस्त गाजा को एक ऐसे शहर में बदलते हुए दिखाया गया है, जहां अमेरिकी नेता इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ छुट्टियां मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल और इंस्टाग्राम सहित अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा किया. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. वीडियो 2025 में तबाह हो चुके गाजा के एक मोंटाज के साथ शुरू होता है और सवाल पूछता है ‘‘आगे क्या होगा’’?

फिर इसमें एक गीत आता है जिसका अनुवाद है, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप आपको आजाद कर देंगे... कोई और सुरंग नहीं, कोई और डर नहीं. ट्रंप का गाजा आखिरकार है यहीं. ट्रंप गाजा चमक रहा है. सौदा हुआ डन, ट्रंप गाजा नंबर वन.’’

वीडियो में स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की एआई वाली तस्वीरें हैं जो नए शहर में खानपान का लुत्फ उठा रहे हैं.

इसमें बेली डांसर, पार्टी के दृश्य, गाजा की सड़कों पर दौड़ती शानदार कारें और आसमान से गिरते डॉलर को पकड़ने की कोशिश करते छोटे बच्चे, साथ ही बिना शर्ट के ट्रंप और नेतन्याहू को बीच पर कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है.

इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोगों ने कड़ी आलोचना की है. कई उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की कि उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की देखभाल करने के लिए ट्रंप को वोट दिया, न कि ऐसा कुछ करने के लिए.

एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘मैंने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया. मैंने इसके लिए वोट नहीं दिया. न ही मेरे जानने वाले किसी और ने. मानवता, शालीनता, सम्मान की कमी ने मुझे अपने वोट पर पछतावा कराया है.’’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति का अकाउंट है. सम्मान और गंभीरता कहां है?’’

इस महीने की शुरुआत में, नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस वार्ता में ट्रंप ने एक आश्चर्यजनक घोषणा में कहा था कि अमेरिका ‘‘गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा’’, ‘‘उसका स्वामी होगा’’ और वहां आर्थिक विकास करेगा जिससे बड़ी संख्या में नौकरियां और आवास पैदा होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
घुटनों पर पाकिस्तान! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
घुटनों पर पाक! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget