एक्सप्लोरर

Hong Kong Jumbo Floating Restaurant: दक्षिण चीन सागर में समाया, हांगकांग का तैरता हुआ जंबो रेस्त्रां

Hong Kong Jumbo Floating Restaurant: हांगकांग का मशहूर फ्लोटिंग रेस्तरां जंबो (Jumbo Floating Restaurant) दक्षिण चीन सागर में समा गया है. ये रेस्त्रां आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहा था.

Hong Kong Jumbo Floating Restaurant: हांगकांग का बेहद मशहूर जंबो फ्लोटिंग रेस्त्रां (Jumbo Floating Restaurant) दक्षिण चीन सागर में डूब गया है. ये रेस्त्रां वहां लैंडमार्क के तौर पर भी जाना जाता है. एबरडीन रेस्टोरेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Aberdeen Restaurant Enterprises) ने सोमवार 20 जून को यह जानकारी दी.  गौरतलब है कि लगभग 50 साल से जिस बंदरगाह पर यह तैरता हुआ रेस्त्रां चल रहा था, डूबने के कुछ दिन पहले ही इसे वहां से उठाया (Tow) गया था. 

पैरासेल आइलैंड के पास ली जंबो ने जल समाधि

एबरडीन रेस्टोरेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बयान के मुताबिक शनिवार 18 जून को जब जंबो को एक अज्ञात लोकेशन पर ले जा जाया जा रहा था, इस दौरान पैरासेल द्वीप (Paracel Islands) के पास खराब मौसम की वजह से यह उसकी चपेट में आ गया. इस मशहूर और आइकोनिक रेस्त्रां को बचाने की भरसक कोशिशें की गई, लेकिन इसे नहीं बचाया जा सका, जहां जंबो (Jumbo) डूबा वहां पानी की गहराई 1000 मीटर से भी अधिक थी, इस वजह से उसे बचाने की कोशिशें काफी मुश्किल हो रही थी. आखिरकार रविवार 19 जून को इसने पूरी तरह से दक्षिण चीन सागर ( South China Sea) में जल समाधि ले ली. हालांकि इस हादसे में कोई भी क्रू मेंबर हताहत नहीं हुआ. कंपनी ने कहा कि हम इस हादसे से बेहद दुखी है, लेकिन ये हमारे लिए राहत की बात है कि इसमें किसी भी क्रू मेंबर को नुकसान नहीं पहुंचा. इसके रेस्त्रां के ट्रिप पर निकलने से पहले जांच के लिए मरीन इंजीनियर भी हायर किए गए थे. उनकी सहमति के बाद ही इसे अज्ञात जगह पर ले जा रहा था. 

नुकसान में था फ्लोटिंग रेस्त्रां

मार्च 2020 में कोविड महामारी ( Covid-19 pandemic ) की वजह से यह बंद कर दिया गया था और इससे  रेस्त्रां को भारी नुकसान झेलना पड़ा था. हालांकि इससे पहले भी ये रेस्त्रां वित्तीय परेशानियां झेल रहा था. इसके ऑपरेटर मेलको इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (Operator Melco International Development ) के मुताबिक बीते महीने भी उनका बिजनेस सही नहीं चला. साल 2013 से रेस्त्रां वित्तीय परेशानियों में घिरा रहा था और उसे खासा नुकसान झेलना पड़ रहा था. 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से लेकर टॉम क्रूज जैसी हस्तियों ने लिया स्वाद

माना जाता है कि इस रेस्त्रां में 30 लाख से अधिक लोग इसके व्यंजनों का स्वाद ले चुके हैं. इनमें साधारण लोगों से रानी एलिजाबेथ द्वितीय से लेकर हॉलीवुड के एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise ) और रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) तक इसके स्थानीय कैंटोनीज कुजीन (Cantonese cuisine) का लुत्फ उठा चुके हैं. 

फिल्मों में भी आया जंबो

फ्लोटिंग रेस्त्रां के केवल लोग ही नहीं दीवाने रहे हैं बल्कि कई फिल्मों से भी इस रेस्त्रां की यादें जुड़ी हैं. इसमें जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्में भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः

हांगकांग की नेता कैरी लाम का दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव न लड़ने का एलान, ये है वजह

हांगकांग में बढ़ा कोरोना का कहर, संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख के पार, 24 घंटे में 20,079 नए मामले दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget