एक्सप्लोरर

हांगकांग की नेता कैरी लाम का दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव न लड़ने का एलान, ये है वजह

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं इस साल 30 जून को मुख्य कार्यकारी के तौर पर अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करूंगी और अपनी 42 सालों की जन सेवा को भी विराम दूंगी.

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने सोमवार को कहा कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी. अब अगले नेता का चुनाव मई में किया जाएगा. लाम के कार्यकाल में ही 2019 में सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे और उन्होंने देश में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था, जिससे विरोध के स्वर को दबा दिया गया. लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं इस साल 30 जून को मुख्य कार्यकारी के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगी और मैं अपनी 42 सालों की जन सेवा को भी विराम दूंगी. कई महीनों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि लाम दूसरे कार्यकाल के लिए खड़ी होंगी या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि पिछले साल बीजिंग में केंद्रीय सरकार को उन्होंने अपना निर्णय बता दिया था और इस फैसले का सम्मान किया गया. 

कैरी लाम का दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव न लड़ने का फैसला

हांगकांग में 2019 में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे और प्रदर्शनकारियों ने लाम के इस्तीफा देने की भी मांग की. बीजिंग ने इस पर 2020 में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया जिससे अर्द्धस्वायत्त चीनी शहर में असंतोष दबा दिया गया. हांगकांग की मीडिया ने कहा कि सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले जॉन ली अगले नेता पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं. मुख्य सचिव ली प्रदर्शनों के दौरान शहर की सुरक्षा के प्रमुख थे.

कैसे होता है हांगकांग के नेता का चुनाव?

हांगकांग के नेता का चुनाव सांसदों, अलग-अलग उद्योगों के प्रतिनिधियों और पेशेवर और बीजिंग समर्थक प्रतिनिधियों की एक समिति द्वारा किया जाता है. प्रदर्शनकारियों की 2019 में एक मांग शहर के मुख्य कार्यकारी का सीधा चुनाव कराने की भी थी. शहर में पहले 27 मार्च को मुख्य कार्यकारी के चुनाव होने थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर चुनाव आठ मई तक के लिए स्थगित कर दिए गए. लाम ने कहा कि पूर्व निर्धारित तारीख पर चुनाव कराने से जन स्वास्थ्य के खतरे पैदा होंगे. हालांकि, चुनाव में समिति के केवल 1,462 सदस्य ही भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें:

श्रीलंका में 36 घंटे का कर्फ्यू हटा, बनेगी नई कैबिनेट, PM महिंदा राजपक्षे आज कर सकते हैं संबोधित

जंग की दर्दनाक तस्वीर: बंधे हाथ, माथे पर गोली का जख्म, यूक्रेन के बूचा शहर में सड़कों पर इस हालत में दिखे शव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
US Midterm Elections Result: अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!
अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!
Explained: US मिड टर्म चुनाव में जीते कितने मुस्लिम उम्मीदवार, एक ने रचा इतिहास, जानिए क्या होगी चुनौती
Explained: US मिड टर्म चुनाव में जीते कितने मुस्लिम उम्मीदवार, एक ने रचा इतिहास, जानिए क्या होगी चुनौती

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget