एक्सप्लोरर

CX880 Flight: हॉन्गकॉन्ग से अमेरिका जा रहे विमान का अचानक फट गया टायर, 11 यात्री घायल, मचा कोहराम

Hong kong flight News: कैथे पैसिफिक विमानन कंपनी का प्‍लेन हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रहा था, टेकऑफ के बाद ही फ्लाइट में दिक्‍कत आ गई. जिससे 300 लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई.

Hong kong CX880 Flight : चीन के आधिपत्‍य वाले द्वीप समूह हॉन्गकॉन्ग (Hong Kong) में एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक विमान का टायर फट गया, जिससे जानलेवा होते-होते बचा. विमान से आपातकालीन निकासी के दौरान 11 यात्री घायल हो गए. बता दें कि CX880 विमान में 17 क्रू मेंबर और 293 यात्री सवार थे. यह विमान अमेरिका के लॉस एंजेलिस जा रहा था.


CX880 Flight: हॉन्गकॉन्ग से अमेरिका जा रहे विमान का अचानक फट गया टायर, 11 यात्री घायल, मचा कोहराम

  • बता दें कि हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस की दूरी हजारों किलोमीटर दूर है. वहां जाने वाले विमान प्रशांत महासागर के उूपर से उड़ान भरते हैं.

कैथे विमान कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बताया कि जब विमान उड़ान भरने वाला था, तभी चालक दल को कुछ तकनीकी समस्या का पता चला, जिसके बाद उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया. फ्लाइड मोड़ के अनुसार, विमान का टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण फटा. जब क्रू-मेंबर्स को तकनीकी खराबी का पता चला तो पायलट का फोकस, किसी भी तरह विमान को यात्रियों समेत सुरक्षित उतारने पर था. इसलिए यात्रियों को पांच डोर एस्केप स्लाइड्स का उपयोग करके विमान से बाहर निकाला गया. हालांकि, इस दौरान, 11 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

विमानन कंपनी ने यात्रियों से मांगी माफी 
सोशल मीडिया पर कैथे पैसिफिक विमान CX880 की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि वहां किस तरह के हालात हो गए थे. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट ने कैथे कंपनी के हवाले से बताया कि जो लोग घायल हुए थे, उनमें से नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि बाकी का उपचार जारी है. कैथे कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिलहाल, अस्पताल में दो यात्री भर्ती हैं. कैथे ने कहा कि हमारी ओर से अपने यात्रियों और उनके परिवार का ध्यान रखा जाएगा. इसके साथ ही, विमानन कंपनी ने घटना को लेकर, यात्रियों से माफी भी मांगी.

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट, एक तरफा टिकट की कीमत में तो आ जायेंगी कई गाड़ियां!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget