एक्सप्लोरर

जंग का मैदान बना हांगकांग, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद

हांगकांग को अपने चंगुल में रख पाना अब चीन के लिए मुश्किल होता जा रहा है. हांगकांग में चीन के खिलाफ विद्रोह की आग बढ़ती जा रही है. इस बार प्रदर्शन पहले से ज्यादा खतरनाक दौर में पहुंच गया है.

हांगकांग: दुनिया के मुद्दों पर दखल देने वाला चीन अपने घर में घिर गया है, लोकतांत्रिक अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर हांगकांग में बीती रात प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. हांगकांग में महीनों से चले प्रदर्शन के बाद आंदोलन और भी ज्यादा हिंसक और खतरनाक होता दिखाई दे रहा है. हांगकांग की पॉलिटेकनिक यूनीवर्सिटी के बाहर का इलाका किसी जंग के मैदान से कम नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ हांगकांग के विद्रोही छात्र हैं, तो दूसरी तरफ चीन की ताकतवर पुलिस. एक तरफ पेट्रोल बम हैं तो दूसरी तरफ पानी की बौछारें.

विद्रोहियों और पुलिस में इस कदर टकराव हुआ कि हांगकांग की सड़कों पर किसी जंग जैसे हालात पैदा हो गए. एक कानून में बदलाव की कोशिश के खिलाफ उपजा गुस्सा अब हॉन्गकॉन्ग की आजादी की मांग तक जा पहुंचा है.

प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगे हैं..

हांगकांग के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार दिए जाएं

हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव का इस्तीफा हो

चीन के खिलाफ विद्रोह की वजह चीन की दमनकारी नीतियां हैं. आजाद ख्याल हांगकांग पर चीन ने पाबंदियां लगाने की कोशिश की तो हांगकांग में आंदोलन की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आने लगी. प्रदर्शनकारियों ने पॉलिटेकनिक यूनीवर्सिटी के पास से गुजरने वाली सड़कों पर ईंटें बिछा दी है ताकि पुलिस को कैंपस में आने से रोका जा सके. छात्र कैंपस में बने टेंटों में सो रहे हैं और मुकाबले के लिए तीर धनुष की प्रैक्टिस कर रहे हैं. कैंपस में ही पेट्रोल बम बनाए जा रहे हैं. पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी से पुलिस कुछ छात्रों को उठा कर ले गई है लेकिन अभी भी भारी संख्या में छात्र डटे हुए हैं.

हालात इतने बिगड़ गए हैं कि  पुलिस ने जब यूनिवर्सिटी के अंदर घुसने की कोशिश की तो उग्र छात्रों ने पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की तेज बौछारों का सहारा लिया तो छात्रों ने हेलमेट और छातों को अपना सुरक्षा कवच बना लिया.

जंग का मैदान बना हांगकांग, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद

सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा

हांगकांग के एजुकेशन ब्यूरो ने रविवार को पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है. साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में परिवहन अव्यवस्था के कारण 14 और 15 नवंबर को स्कूलों को आधिकारिक तौर पर बंद रखा गया था. हालांकि कई लोगों ने बीते सप्ताह की शुरुआत में ही बंद करने का विकल्प चुना था.

वहीं, लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ब्यूरो ने किंडरगार्डेन, प्राईमरी स्कूलों और सेकेंडरी स्कूलों और विशेष स्कूलों को एक और दिन बंद रखने का निर्णय लिया.

आंदोलन की वजह क्या है?

हांगकांग करीब 150 साल तक ब्रिटेन का उपनिवेश रहा है.1984 मे एक डील हुई जिसके तहत 1997 में ब्रिटेन ने हॉन्गकॉन्ग को चीन को सौंप दिया.उस डील के तहत हॉन्गकॉन्ग के लिए एक देश-दो सिस्टम की व्यवस्था दी गई. 50 साल तक यानी 2047 तक हांगकांग विदेश और रक्षा मामलों को छोड़कर स्वायत्त राज्य रहेगा. इसी डील के तहत हॉन्गकॉन्ग में अपना कानून है, अपनी सीमायें हैं और नागरिक स्वतंत्रता है. अब चीन यहां के नागरिकों को मिले स्वतंत्रता के अधिकार को कुचलना चाहता है इसलिए हंगामा मचा हुआ है.

क्या है प्रत्यर्पण कानून? हांगकांग के प्रत्यर्पण कानून के मुताबिक दुनिया के कई देशों के साथ कोई समझौता नहीं है. इस कारण अगर कोई व्यक्ति अपराध कर हांगकांग पहुंच जाता है तो उसे प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता. चीन भी ऐसे देशों में शामिल है. लेकिन, अब हांगकांग की सरकार इस मौजूदा कानून में संशोधन करना चाहती है. इसके बाद लोगों को चीन, ताइवान और मकाऊ भी प्रत्यर्पित किया जा सकेगा.

दिल्ली में गंदे पानी पर राजनीति जारी, केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा

सोनभद्र में हाथियों का आतंक, डीजे चलाकर झुंड को भगा रहा वन विभाग

यूपीः वसीम रिजवी ने ओवैसी की तुलना बगदादी से की, कहा- भाषणों से फैला रहे हैं आतंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता...' कार्रवाई नहीं समझौते के लिए तैयार ट्रंप
'मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता...' कार्रवाई नहीं समझौते के लिए तैयार ट्रंप
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget