एक्सप्लोरर

दिल्ली में गंदे पानी पर राजनीति जारी, केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा

आम आदमी पार्टी और बीजेपी में पानी को लेकर जुबानी जंग से लेकर सोशल मीडिया पर जंग चल रही है. दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं इसलिए पानी पर ये पॉलिटिक्स जारी रहेगी.

नई दिल्ली: भारतीय मानक ब्यूरो की लिस्ट में दिल्ली का पानी सबसे गंदा पाए जाने के बाद राजनीति गर्म है. बीजेपी को केजरीवाल पर हमले का हथियार मिल गया है. आज बीजेपी दिल्ली में चार सौ जगहों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और पानी के सैंपल जमा कर केजरीवाल को भेजेगी.

बता दें कि जब से पानी को लेकर रिपोर्ट आई है तबसे आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जुबानी जंग चल रही है. आम आदमी पार्टी रिपोर्ट पर सवाल उठा रही है लेकिन केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री पासवान कह रहे हैं कि हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं.

ट्विटर पर भी आम आदमी पार्टी और बीजेपी में पानी को लेकर जंग चल रही है. कल स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केजरीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया, ''फ्री पानी के नाम पर दिल्ली की जनता को जहर पिला रहे हैं केजरीवाल. विकास के बड़े बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को साफ पानी तक मुहैया कराने में नाकाम रही है.''

केजरीवाल ने ट्वीटर पर ही हर्षवर्धन को जवाब दिया, ''सर आप तो डॉक्टर हैं आप जानते हैं कि ये रिपोर्ट झूठी है, राजनीति से प्रेरित है. आप जैसे व्यक्ति को ऐसी गंदी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.''

केजरीवाल BIS की रिपोर्ट को झुठलाने में लगे हैं तो वहीं पानी के मुद्दे पर बीजेपी केजरीवाल सरकार को घेर रही है. दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं इसलिए पानी पर ये पॉलिटिक्स जारी रहेगी.

क्या कहती है सरकार की पीने के पानी पर रिपोर्ट? केंद्र सरकार ने पीने के पानी की रैंकिंग जारी की है. उसमें 21 शहरों में दिल्ली का पानी सबसे खराब पाया गया है. पानी की शुद्धता की जांच BIS ने की है दिल्ली में 11 जगहों से पानी के नमूने लिए गए थे, सभी 11 नमूने जांच में फेल हो गए. दिल्ली के पानी के नमूने कुल 19 मानकों पर फेल पाए गए.

पानी की शुद्धता के मामले में नंबर एक पर मुंबई है. मुंबई के सभी 10 सैंपल जांच में खरे पाए गए. दूसरे नंबर पर हैदराबाद और भुवनेश्वर हैं. सबसे खराब पानी के मामले में दिल्ली से ऊपर कोलकाता और चेन्नई है.

पानी की शुद्धता और गुणवत्ता मापने के लिए 10 मानक तय किए गए थे, जैसे पानी में आर्सेनिक जैसे खतरनाक रसायनों की मौजूदगी. इन्हीं 10 मानकों की कसौटी पर रैंकिंग तैयार की गई है. सरकार इस योजना को आगे भी बढ़ाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget