एक्सप्लोरर

Israel-Hezbollah War: हिजबुल्लाह ने छिपा रखे थे डेढ़ लाख से ज्यादा रॉकेट, इजरायल का दावा- हमले में सब कुछ तबाह

Israel-Hezbollah War: इजरायल ने कहा है कि हिजबुल्लाह के पास डेढ़ लाख से अधिक रॉकेट हैं, जिसके जरिए वह इजरायली नागरिकों को निशाना बनाना चाह रहा है. मकसद पूरा होने तक IDF अपने हमले जारी रखेगा.

Israel-Hezbollah War: लेबनान की राजधानी बेरूत में शुक्रवार (27 सितंबर) को हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर इजरायल ने हवाई हमला किया, जिसमें हिजबुल्लाह का केंद्रीय कार्यालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. इजरायल की सेना आईडीएफ ने इस हमले की वजह बताई है. IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह के पास 150,000 से अधिक रॉकेट हैं. इन हथियारों के जरिए हिजबुल्लाह इजरायली नागरिकों को निशाना बनाना चाहता है. इनमें से कुछ हथियारों को रणनीतिक रूप से नागरिक आबादी के नीचे रखा गया है.

IDF ने कहा कि हमने दहिया के करीब इमारतों में रहने वाले लेबनानी नागरिकों से दूर जाने को कहा है, क्योंकि हिजबुल्लाह इन इलाकों का इस्तेमाल कर रहा है. आईडीएफ ने कहा कि उनके सैनिक इजरायली नागरिकों की सुरक्षा के लिए हिजबुल्लाह को निशाना बना रहे हैं. इस दौरान IDF ने स्पष्ट किया कि उनका लेबनान के लोगों के साथ कोई संघर्ष नहीं है. 

मकसद पूरा होने तक इजरायल करेगा हमला-नेतन्याहू
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया है. संयुक्त राष्ट्र में नेतन्याहू ने कहा कि वे हिजबुल्लाह पर किए जा रहे हमलों को रोकने वाले नहीं हैं. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता है, वे शांति चाहते हैं, लेकिन कोई भी संगठन या देश उनपर हमला करेगा तो वे उसका सख्ती से जवाब देंगे. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी जंग के लिए नेतन्याहू ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. नेतन्याहू ने कहा कि जब तक हम अपने मकसद को पूरा नहीं कर लेते हैं हमले जारी रहेंगे. 

लेबनानी सेना का नसरल्लाह से संपर्क टूटा
शुक्रवार को इजरायल की तरफ से हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर किए गए हमले के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई. रॉयटर्स ने लेबनान सशस्त्र समूह के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि इजरायली हमले के बाद हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह से संपर्क टूट गया है. फिलहाल, हिजबुल्लाह के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि हसन नसरल्लाह अभी जिंदा है. हिजबुल्लाह के सूत्र ने कहा कि कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि नसरल्लाह की मौत हो गई है, लेकिन ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं. 

यह भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट में छिड़ेगा महायुद्ध! इजरायल ने लेबनान बॉर्डर पर तैनात किए घातक टैंक, हिजबुल्लाह हो जाएगा नेस्तनाबूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget