एक्सप्लोरर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता, कहा- बिना उचित कदम के लॉकडाउन में ढील कोरोना के मामले बढ़ा सकती है

लॉकडाउन में ढील देने से स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जन स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त कदम उठाए बगैर रियायतें देते हैं तो हमें और अधिक मामले देखने को मिल सकते हैं और दुर्भाग्यपूर्ण रूप से और अधिक लोगों की मौत हो सकती है.

वाशिंगटन: यूरोप और अमेरिका में जब कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में ढील दी जाने लगी है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौत और संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने की आशंका जता रहे हैं.  जिससे फिर सरकारों को देश को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. कोलंबिया विश्वविद्यालय के संक्रमण और प्रतिरक्षा केंद्र के डॉ. इयान लिपकिन ने कहा, ‘‘हम ढील देकर ऐसा जोखिम ले रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकेगा.’’ जर्मनी ने संक्रमण के मामलों का दौर फिर से शुरू होने की स्थिति में योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं.

इटली में विशेषज्ञों ने नए पीड़ितों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. फ्रांस में लॉकडाउन में ढील नहीं दी गई है और उसने संक्रमण का नया दौर शुरू होने की स्थिति में पहले ही योजना तैयार कर ली है. फ्रांस के पाश्चर इंस्टीट्यूट में विषाणु ईकाई के प्रमुख ओलिवर श्वार्त्ज ने कहा, ‘‘संक्रमण का दूसरा दौर आएगा लेकिन दिक्कत यह है कि यह नहीं मालूम की यह किस हद तक होगा. यह छोटे स्तर पर होगा या बड़े स्तर पर फैलेगा.’’

अमेरिका में अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से बहाल करने के लिए लगभग आधे राज्यों ने पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है. आंकड़ों से पता चलता है कि लोग तेजी से घरों से बाहर निकल रहे हैं जिसे लेकर जन स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं. कई राज्यों के पास जांच का मजबूत तंत्र नहीं है जिसके चलते विशेषज्ञों का मानना है कि यह संक्रमण के नए दौर का पता लगाने और उसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है.

वाशिंगटन में कैंसर फैमिली फाउंडेशन में वैश्विक स्वास्थ्य नीति के सह निदेशक जोश मिचॉड ने कहा, ‘‘अगर हम जन स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त कदम उठाए बगैर रियायतें देते हैं तो हमें और अधिक मामले देखने को मिल सकते हैं और दुर्भाग्यपूर्ण रूप से और अधिक लोगों की मौत हो सकती है.’’

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 से 38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. एक सदी पहले स्पेनिश फ्लू वैश्विक महामारी का दूसरा दौर पहले के मुकाबले कहीं अधिक खतरनाक साबित हुआ था.

ये भी पढ़े.

China का खुद को मालामाल करने का सीक्रेट प्लान । Ghanti Bajao

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी: अब तक 74 हजार से ज्यादा की मौत, 24 घंटे में 1900 से ज्यादा की जान गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget