एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी: अब तक 74 हजार से ज्यादा की मौत, 24 घंटे में 1900 से ज्यादा की जान गई

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से एक तिहाई सिर्फ अमेरिका से ही हैं. संक्रमण से दुनियाभर में एक चौथाई मौतें सिर्फ अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना की आफत थम नहीं रही है. कोविड-19 से यहां हर दिन औसतन 2000 लोगों की मौतें हो रही हैं. बुधवार को 25,459 नए केस सामने आए और 2,528 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां करीब 13 लाख लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 74,799 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या गुरुवार सुबह तक बढ़कर 12 लाख 63 हजार 092 हो गई. वहीं कुल 74,799 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 333,491 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 25,956 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 133,059 कोरोना मरीजों में से 8,572 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

अमेरिका में पहली तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 21 फीसदी घटी कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद दुकानें बंद होने और लोगों के उनके घरों तक ही सीमित रहने के कारण अमेरिका में 2020 की पहली तिमाही के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में 21 फीसदी की कमी आई है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इस अवधि के दौरान साल दर साल होने वाली बिक्री को देखें तो एप्पल ने केवल 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जबकि अधिकांश अन्य निमार्ताओं की बिक्री में अधिक गिरावट आई है.

अनुसंधान विश्लेषक मौरिस कालेहने ने एक बयान में कहा है कि सैमसंग ने इस दौरान 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. उन्होंने कहा कि गैलेक्सी ए-सीरीज सैमसंग के लिए बेहतर बनी रही है और गैलेक्सी एस-20 सीरीज की कोविड-19 के बाद लागू हुए बंद के कारण कमजोर शुरुआत रही. हालांकि वनप्लस ने इस तिमाही में सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

ये भी पढ़ें-

ब्रिटेन: जिस वैज्ञानिक ने दी लॉकडाउन की सलाह उसी ने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए तोड़ा नियम, देना पड़ा इस्तीफा इटली के वैज्ञानिकों ने किया वैक्सीन बनाने का दावा, मानव शरीर में ही कोरोना वायरस को करेगा बेअसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget