एक्सप्लोरर

पढ़ें, भगवान पर लिखी आइंस्टीन की उस चिट्ठी में क्या था जो 20,52,47,500 रुपए में नीलाम हुई

इस चिट्ठी को आइंस्टीन ने जर्मन भाषा में लिखा था जिसमें वो धर्म को लेकर विश्वास पर बात करते हैं. वो लिखते हैं, "ये जो भगवान नाम का शब्द है वो मेरे लिए कुछ भी नहीं बल्कि लोगों की कमज़ोरी से पैदा हुआ एक शब्द है. बाइबल आदरणीय तो है लेकिन फिर भी ये प्राचीन कहानियों का संग्रह मात्र है."

न्यूयॉर्क: अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने हाथों से एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने धर्म पर चर्चा की थी. एक नीलामी में ये चिट्ठी 2.9 मिलियन डॉलर (20,52,47,500 रुपए) में बिकी है. 1954 में लिखी गई इस चिट्ठी को 'गॉड लेटर' यानी भगवान पर लिखी गई चिट्ठी भी कहा जाता है. न्यूयॉर्क के क्रिस्टी रॉकफेलर सेंटर में इसकी नीलामी से पहले उम्मीद जताई गई थी कि ये 1.5 मिलियन डॉलर तक की रमक में बिक जाएगी लेकिन इसने सभी अटकलों को ग़लत साबित कर दिया और उम्मीद से काफी ज़्यादा रकम बटोर लाई.

जब आइंस्टीन ने इसे लिखा था तो वो 74 साल के थे. दरअसल, जर्मनी के दार्शनिक एरिक गुटकिंड ने कुछ लिखा था जिसके जवाब में आइंस्टीन ने उन्हें ये डेढ़ पन्ने की चिट्ठी लिखी थी. इसे विज्ञान बनाम धर्म को लेकर होने वाली बहस के एक अहम हिस्से के तौर पर देखा जाता है. क्रिस्टी द्वारा जारी दिए गए एक बयान में कहा गया, "इस विलक्ष्ण चिट्ठी को आइंस्टीन की मृत्यु के एक साल पहले लिखा गया था और धर्म के अलावा दर्शन को लेकर इसमें उनके विचार बिल्कुल खुलकर सामने आते हैं."

इस चिट्ठी को आइंस्टीन ने जर्मन भाषा में लिखा था जिसमें वो धर्म को लेकर विश्वास पर बात करते हैं. वो लिखते हैं, "ये जो भगवान नाम का शब्द है वो मेरे लिए कुछ भी नहीं बल्कि लोगों की कमज़ोरी से पैदा हुआ एक शब्द है. बाइबल आदरणीय तो है लेकिन फिर भी ये प्राचीन कहानियों का संग्रह मात्र है." वो आगे लिखते हैं कि किसी तरह की व्याख्या, चाहे वो कितनी ही सुक्ष्म क्यों न हो, इस बारे में उनके विचारों को नहीं बदल सकती है.

आइंस्टीन ने ख़ुद के यहूदी धर्म के बारे में भी चर्चा की है और इसे भी उन्होंने अंधविश्वास पर आधारित बताकर ख़ारिज कर दिया है. वो कहते हैं, "मुझे ख़ुशी है कि मैं यहूदी समुदाय का हिस्सा हूं लेकिन ये धर्म भी किसी धर्म से अलग नहीं है." आपको बता दें कि ये पहला मौक़ा नहीं है जब आइंस्टीन की चिट्ठियों को नीलाम किया गया है. 2017 में उनके एक नोट को निलाम किया गया था. ये नोट उन्होंने इटली के एक छात्र को लिखा था जिसने आइंस्टीन से मिलने के लिए मना कर दिया था. इस नोट की नीलामी 6,100 डॉलर (4,31,971 रुपए) में हुई थी.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: किसान को रुलाकर शहर को महंगाई कैसे देती हैं सरकारें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरानी जहाज IRIS Dena पर अमेरिकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, कहा- सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस करे और ट्रंप की कार्रवाई को...
ईरानी जहाज IRIS Dena पर अमेरिकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, कहा- सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस करे और ट्रंप की कार्रवाई को...
US Israel Iran War Live: ईरान के 6 मिसाइल लॉन्चर तबाह, ईरानी मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे, 100 घंटों में अमेरिका के 31,000 करोड़ रुपये खर्च
Live: ईरान के 6 मिसाइल लॉन्चर तबाह, ईरानी मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे, 100 घंटों में अमेरिका के 31,000 करोड़ रुपये खर्च
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
US Israel Iran War: अमेरिका ने भारत को दी 30 दिन की छूट, रूसी तेल खरीद पर क्यों दी इजाजत, ईरान से जंग में तेल का नया खेल
अमेरिका ने भारत को दी 30 दिन की छूट, रूसी तेल खरीद पर क्यों दी इजाजत, ईरान से जंग में तेल का नया खेल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
Maharashtra Budget 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
Cluster Bomb Cost: कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
Embed widget