एक्सप्लोरर

इक्वाडोर में टीवी स्टूडियो में घुस गए बंदूकधारी, चल रहा था लाइव प्रसारण, वीडियो आया सामने

Gunmen In TV Channel: इक्वाडोर में कुछ बंदूकधारियों ने एक शहर में एक सार्वजनिक टीवी स्टेशन में घुसकर लोगों को बंधक बना लिया. लाइव प्रसारण के दौरान घटना को अंजाम दिया गया.

Gunmen Storm TV Channel In Ecuador: इक्वाडोर से दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जहां कुछ बंदूकधारी एक टीवी स्टूडियो में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को डराया-धमकाया. सोशल मीडिया पर वीडियो देखा जा रहा है. वीडियो में कुछ नकाबपोश बंदूकधारी साफ नजर आ रहे हैं. एक शख्स हाथ जोड़े उनसे कुछ कहता दिखाई दे रहा है.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, घटना मंगलवार (9 जनवरी) की है. यह स्टूडियो इक्वाडोर के ड्रग हिंसाग्रस्त बंदरगाह शहर गुआयाकिल में है, जहां कई पत्रकारों और कर्मचारियों को बंधक बनाया गया. सारी घटना लाइव फुटेज में देखी गई है.

आपातकाल लागू होने के बाद हमलों की सीरीज से जूझ रहा इक्वाडोर

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, एक ताकतवर गैंग लीडर के जेल से स्पष्ट रूप से भाग जाने के बाद सरकार ने देश में आपातकाल लगाया हुआ है. सरकार की ओर से आपातकाल लागू किए जाने के बाद देश हमलों की एक श्रृंखला से जूझ रहा है. अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक बेहद खतरनाक ड्रग माफिया जोस एडोल्फो मैकियास (जिसे फिटो के नाम से भी जाना जाता है) अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल से भागा है.

बंदूकधारियों का वीडियो

एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चेहरा ढके हुए लोग गुआयाकिल में टीसी टेलीविजन नेटवर्क के सेट में घुस गए और चिल्लाने लगे कि उनके पास बम हैं. बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज जैसी आवाजें सुनी जा सकती थीं.

15 मिनट तक चलता रहा लाइव प्रसारण

सिग्नल कटने से पहले चैनल ने कम से कम 15 मिनट तक लाइव प्रसारण किया. जब प्रसारण चालू था तो उन लोगों को कैमरे पर देखा जा सकता था, जबकि कुछ कर्मचारी फर्श पर लेटे हुए थे और किसी को चिल्लाते हुए सुना गया कि गोली मत मारो!

इससे पहले मंगलवार को नए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ की ओर से घोषित 60 दिनों के आपातकाल और रात्रिकालीन कर्फ्यू के जवाब में गैंगस्टरों ने पुलिस अधिकारियों का भी अपहरण किया और कई शहरों में विस्फोटक धमाके किए.

36 वर्षीय नोबोआ को इक्वाडोर में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं से संबंधित अपराध और हिंसा से लड़ने की उनकी कसम को देखते हुए अक्टूबर में चुना गया था. एक समय इसे शांति का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यह अमेरिका और यूरोप में होने वाले कोकीन व्यापार पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है.

यह भी पढ़ें- जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाड़ी लेकर व्हाइट हाउस में घुसा शख्स, जानिए कैसे हैं राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget