एक्सप्लोरर

जर्मनी में फिर से चाकूबाजी: बड़े फेस्टिवल के बीच 3 की गई जान, मेयर का बयान- हमें तो जश्न मनाना था मगर...

Germany Mass Stabbing: पश्चिमी जर्मनी के सोलिंगन शहर में अज्ञात ने स्थानीयों पर चाकू से अचानक हमला कर दिया. घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

Germany Mass Stabbing: जर्मनी में एक ओर सोलिंगन शहर में बड़ा त्यौहार मन रहा था तो दूसरी ओर अज्ञात ने चाकूबाजी को अंजाम दे दिया. संदिग्ध हमलावर अचानक आया और सरेराह स्थानीयों पर चाकू से वार करने लगा. हमले में कम से कम तीन लोगों की जान गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए. अटैक को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध फरार है. वे उसे पकड़ने के पूरे प्रयास कर रहे हैं. स्पेशल पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है. हमला शुक्रवार तब हुआ जब पूरा सोलिंगम शहर स्थापना दिवस की 650वीं तीन दिवसीय एनिवर्सरी मना रहा था. संदिग्ध हमलावर ने आयोजन स्थल के मंच के पास चाकूबाजी की और उस वक्त म्यूजिक प्रोग्राम चल रहा था.  

सोलिंगन में हुआ यह आतंकी हमला था?

चाकूबाजी के मामले में नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया के इंटरनल मिनिस्टर हरबर्ट रूल बोले कि कोई नहीं जानता कि यह घटना क्यों हुई और उसके पीछे का मकसद क्या है. किसने इसे अंजाम दिया? इस बारे में भी किसी को कुछ नहीं पता. इस बीच, पुलिस ने कहा कि शुरुआती तौर पर लगता है कि हमला जानबूझकर किया गया. हालांकि, पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या यह आतंकी हमला था तो पुलिस ने कहा कि इस समय ऐसा नहीं कहा जा सकता. पुलिस की मानें तो पुलिस अधिकारी वाहनों सहित सभी मौजूद संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं.

हम सभी सदमें में हैं- मेयर टिम कुर्जबैक

पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर के मेयर टिम कुर्जबैक ने सोलिंगन के फेसबुक पेज पर लिखा कि हम सभी सदमे में है. शहर के लोग डर और दुख का सामना कर रहे हैं. जहां एक ओर हमें एक साथ शहर की सालगिरह मनानी थी वहीं अब एक साथ मृतकों के लिए घायलों के साथ शोक मनाना है. 

जर्मनी में मई में भी हुई थी चाकूबाजी

यह पहला मौका नहीं है जब जर्मनी में चाकूबाजी हुई हो. आए दिन वहां इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. मई, 2024 की शुरुआत में भी वहां के मैनहैम में ऐसी ही वारदात हुई थी, जिसमें हमलावर ने दक्षिणपंथी प्रदर्शन के दौरान चाकू से हमला किया था. हमले में पुलिस अधिकारियों के साथ कई लोग घायल हुए थे. अटैक को तब अंजाम दिया गया था, जब बुजुर्ग और इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता माइकल स्टूर्जेनबर्गर दक्षिणपंथी विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स के सामने खड़ी हुई बड़ी परेशानी, हो सकता है जान का खतरा; जरा भी हुई गलती तो मात्र 96 घंटे का ऑक्सीजन बचेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget