एक्सप्लोरर

France Politics: 60 साल के इतिहास में पहली बार फ्रांस में हुआ बड़ा उलटफेर, महज 3 महीने के भीतर गिर गई मिशेल बार्नियर की सरकार

France: फ्रांस में मिशेल बार्नियर की सरकार महज तीन महीने के भीतर अविश्वास प्रस्ताव के कारण गिर गई.सरकार गिराने के लिए केवल 288 वोट की जरूरत थी, लेकिन उनके खिलाफ 311 वोट पड़े.

France Politics: फ्रांस में बुधवार (4 दिसंबर) को राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा बदलाव हुआ, जब विपक्षी सांसदों ने मिशेल बार्नियर की सरकार को गिरा दिया. बार्नियर सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव हार गई. ऐसा पिछले 60 वर्षों में पहली बार हुआ है, जब किसी सरकार को इस तरह से सत्ता से बेदखल कर दिया गया है.

वामपंथी The New Popular Front (एनएफपी) गठबंधन द्वारा पेश किए गए इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 331 सांसदों ने मतदान किया, जबकि सरकार गिराने के लिए केवल 288 वोट ही चाहिए थे. बार्नियर सरकार सत्ता में केवल तीन महीने ही रही. अब मिशेल बार्नियर को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा सौंपना होगा.

अल्पमत में थी बार्नियर सरकार
जुलाई में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था. राष्ट्रपति मैक्रों ने सितंबर में मिशेल बार्नियर के नेतृत्व में अल्पमत सरकार का गठन किया. 73 वर्षीय बार्नियर बहुमत न होने के बावजूद गठबंधन में सरकार चलाने का प्रयास कर रहे थे.

सरकार के खिलाफ सांसद क्यों हुए?
बार्नियर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मुख्य कारण हाल ही में प्रस्तुत किया गया सामाजिक सुरक्षा बजट रहा. इस बजट में टैक्स बढ़ाने और खर्चों में कटौती का फैसला लिया गया, जिसका वामपंथी और दक्षिणपंथी दलों ने कड़ा विरोध किया. सरकार ने इस बजट को बिना संसद की वोटिंग के पास कराने का फैसला लिया, जिसने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया. इसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की, जिससे बार्नियर सरकार को अंततः हार का सामना करना पड़ा.

मैक्रों की रणनीति पर खड़े हुए सवाल 
फ्रांस में मिशेल बार्नियर सरकार का तीन महीने में सत्ता से बेदखल हो जाना राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ा सकती है. दुनिया भर में इस वक्त राष्ट्रपति मैक्रों की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इस देश के राष्ट्रपति ने पत्नी के चक्कर में लगा दिया मॉर्शल लॉ! विपक्ष के साथ पार्टी के नेताओं ने भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget