एक्सप्लोरर

'इमैनुएल मैक्रों दें इस्तीफा, और कौन सा इशारा चाहिए', फ्रांस की इस नेता ने कर दी बड़ी मांग

Emmanuel Macron: दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को यूरोपीय चुनाव और संसदीय चुनावों में बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, तो अब हमें और कितने इशारों की जरूरत है?

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पद से इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि या तो इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा दें दें या फिर वे नेशनल असेंबली को भंग करें.

दरअसल, मरीन ले पेन ने गुरुवार (11 सितंबर, 2025) की शाम में TF1 चैनल पर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को यूरोपीय चुनाव और संसदीय चुनावों में बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है.’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘हमें और कितने इशारों की जरूरत है? अब फैसला उन्हीं को (राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को) करना है.

अगले साल की शुरुआत में ले पेन के खिलाफ कोर्ट में होनी है सुनवाई

जब उनसे पूछा गया कि अगर समय से पहले चुनाव का आयोजन किया जाता है और अगले साल 2026 के जनवरी महीने में शुरू होने वाला उनका अपील ट्रायल एक ही समय पर होता है तो वह घटनाक्रम चुनाव में उन्हें चुनाव में उम्मीरवार बनने से रोक सकता है या नहीं, तो इस पर ले पेन ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करेंगी और फ्रांस की जनता को उनके उम्मीदवार चुनने की आजादी दिलाने के लिए सभी कानून उपायों का इस्तेमाल करेंगी. उन्होंने इस दौरान जोर देते हुए कहा, ‘मैं संघर्षों का सामना करने वाली हूं.’

हेराफेरी के आरोप में कोर्ट ने ले पेन को ठहराया है दोषी

फ्रांस की एक अदालत ने इसी साल अप्रैल महीने में मरीन ले पेन को हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप में दोषी ठहराया था और इस मामले को लेकर कोर्ट ने उन्हें अगले पांच सालों तक किसी भी सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया था.

फ्रांसीसी कोर्ट का यह फैसला उनके राष्ट्रपति बनने की उम्मीदों पर एक गहरा प्रहार था और यह फ्रांस की राजनीति के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हुआ. हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में फ्रांसीसी कोर्ट की अपील ट्रायल 13 जनवरी, 2026 से 12 फरवरी, 2026 तक चलेगा और सुनवाई के पूर्ण होने के बाद कोर्ट ले पेन को लेकर अपना फैसला सुनाएगी.

यह भी पढ़ेंः सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम पीएम, आज ही राष्ट्रपति दिलाएंगे शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget