एक्सप्लोरर

Pittsburgh Firing: अमेरिका के पिट्सबर्ग में अंतिम संस्कार के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग जख्मी, एक गंभीर

America News: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग स्थित एक चर्च के बाहर उस समय गोलीबारी को अंजाम दिया जब एक शख्स के अंतिम संस्कार के लिए लोग इकट्ठा हुए थे. वारदात में छह लोग घायल हुए हैं.

US Shooting: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) के पिट्सबर्ग (Pittsburgh) में एक चर्च के पास गोलीबारी (Shooting) की खबर है. वारदात में छह लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है जिन लोगों पर गोलीबारी हुई, वे एक शख्स के अंतिम संस्कार में आए थे. गोलीबारी किसने की है, इस बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान एक शख्स ने मौके पर मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने चर्च को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर ने दी ये जानकारी

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर रिचर्ड फोर्ड ने बताया कि जिस एक शख्स की हालत नाजुक बताई गई थी, अब वह स्थिर है. बाकी पांच घायलों का भी इलाज चल रहा है. स्थिर हालत वाले शख्स को शहर के चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल में ले जाया गया है.  

विशेष एजेंट रॉबर्ट कुसीनोटा ने बताया कि एल्कोहल, तंबाकू, असलहों और विस्फोटक ब्यूरो के एजेंट वारदात को लेकर पिट्सबर्ग पुलिस ब्यूरो की सहायता कर रहे हैं. कुसीनोटा ने कहा कि अभी फिलहाल वह और कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.

दो बार में चलीं इतनी गोलियां 

पुलिस अधिकारी रिचर्ड फोड ने बताया कि शुक्रवार (28 अक्टूबर) की दोपहर को दो बार में गोलियां चलीं. पहली बार में पांच राउंड और उसके बाद 15 राउंड गोलियां चलीं. उन्होंने कहा कि घटना निश्चित रूप से टारगेट शूटिंग के तहत अंजाम दी गई. फोर्ड ने कहा, ''हमें लगता है कि ऐसे लोग हैं जो बंदूक के जरिये हिंसा को अंजाम दे रहे हैं और यह किसी के लिए भी खतरा है."

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वारदात में कई कथित निशानेबाज शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने संभावित संदिग्धों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी. अधिकारी ने कहा कि वारदात के वीडियो की समीक्षा समेत जांच जारी है.

जारी है पुलिस की कार्रवाई

फोर्ड ने बताया कि छह घायलों में से चार ने खुद को पास के अस्पतालों में पहुंचाया और दो को चिकित्सक ले गए. अधिकारी ने फिलहाल पीड़ितों की उम्र या अन्य पहचान संबंधी जानकारी देने से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, अब भी पीड़ितों के परिवारवालों को सूचित करने का काम किया जा रहा है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस जगह गोलीबारी को अंजाम दिया गया, वहां आसपास के सभी स्कूलों से कह दिया गया है कि वे अब जगह खाली करने के लिए सुरक्षित हैं.

डेस्टिनी ऑफ फेथ चर्च की वरिष्ठ पादरी रेव ब्रेंडा ग्रेग ने कहा कि 30 सालों के अनुभव में शुक्रवार की गोलीबारी उनके जीवन की सबसे खौफनाक वारदात थी.

यह भी पढ़ें- Twitter से निकाले गए पराग अग्रवाल समेत इन तीन अधिकारियों को मिलेगा करोड़ों का हर्जाना, एलन मस्क चुकाएंगे कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget