एक्सप्लोरर

Imran Khan: सेना अधिकारी के आवास पर हमला करने को लेकर इमरान खान समेत 1500 PTI कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

Imran Khan News: बीते मंगलवार को इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने ‘जिन्ना हाउस’ के नाम से पहचाने जाने वाले कोर कमांडर के आवास पर हमला किया था. इस दौरान यहां लूटपाट भी हुई थी.

PTI Chief  Imran Khan News: पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा जारी है. कई शहरों में पीटीआई समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है. इमरान खान की गिरफ्तारी से बौखलाए उनके समर्थकों ने देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लाहौर स्थित आवास पर हमला कर दिया. इसके साथ ही सेना के अधिकारियों के आवास को निशाना बनाया. इसी बीच पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने 1,500 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान समेत उनके समर्थकों पर लाहौर में सेना के एक शीर्ष अधिकारी के आवास पर हमला करने तथा उसे आग लगाने के आरोप में बुधवार (10 मई) को मुकदमा दर्ज किया है. गौरतलब है कि मंगलवार (9 मई) को भ्रष्टाचार के एक मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से खान समर्थक भड़क गए थे.  

जनरल हेडक्वार्टर में घुस गए थे पीटीआई कार्यकर्ता 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान के समर्थक बुधवार (10 मई) को सेना के जनरल हेडक्वार्टर में घुस गए. उन्होंने सेना के वाहनों तथा प्रतिष्ठानों पर हमला करते हुए लाहौर कोर कमांडर के आवास में आग लगा दी. कोर कमांडर के आवास पर हमला करने के लिए पीटीआई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी और अन्य पीटीआई नेताओं पर पर हत्या, आतंकवाद तथा 20 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

150 मिलियन रुपये की लूट का आरोप 

बीते मंगलवार को इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने ‘जिन्ना हाउस’ के नाम से पहचाने जाने वाले कोर कमांडर के आवास पर हमला किया था. इस दौरान यहां लूटपाट भी हुई थी. जिसके बाद खान और पीटीआई कार्यकर्ताओं पर पर जिन्ना हाउस से 150 मिलियन रुपये से अधिक के कीमती सामान लूटने का भी आरोप लगाया गया है.

आरोप है कि पीटीआई के 1,500 कार्यकर्ताओं ने खान और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आदेश पर सेना अधिकारी के आवास पर हमला किया. बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हुई है. बताते चलें कि पीटीआई समर्थकों ने खान की गिरफ्तारी के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है.

ये भी पढ़ें: Imran khan Arrest: 'इमरान खान की गिरफ्तारी अवैध, एक घंटे के अंदर कोर्ट में पेश करें', पाकिस्तान के SC का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget