एक्सप्लोरर

Armenia and Azerbaijan War: अजरबैजान और आर्मेनिया में भीषण सीमा संघर्ष, दोनों देशों के 100 सैनिक मारे गए

War Between Armenia and Azerbaijan: सोमवार आधी रात के बाद अजरबैजानी फौजों ने तोपखाने और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए उसके इलाके में एक साथ कई जगहों पर हमला कर दिया. जिसका उसने भी जवाब दिया है.

Border Fight: आर्मीनिया (Armenia) और अजरबैजान (Azerbaijan) की सीमा पर चल रही लड़ाई (Border Fight) में दोनों तरफ के करीब 100 सैनिकों की मौत हो गई. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी के और गहरा होने की आशंका बढ़ गई है. आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान (Nicole Pashinyan) ने मंगलवार को कहा कि अजरबैजान के देर रात किए गए हमलों में 49 आर्मीनियाई सैनिकों की मौत हो गई. वहीं अजरबैजान ने कहा है कि उसके 50 सैनिक मारे गए हैं.

रूस की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच संघर्षविराम था और संघर्षविराम समझौते के तहत क्षेत्र में लगभग 2,000 रूसी सैनिक शांति सैनिकों के रूप में तैनात हैं. रूस ने दोनों पूर्व सोवियत देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने का आह्वान किया है.

अजरबैजान ने तोपों और ड्रोन से किए हमले

आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अजरबैजान की सेना ने तोपों और ड्रोन से हमले किए. मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए रूस द्वारा त्वरित मध्यस्थता के प्रयास के बावजूद दिन में लड़ाई जारी रही. उसने कहा कि गोलाबारी कम हो गई है लेकिन आजरबैजान के सैनिक अब भी आर्मीनियाई क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

आर्मीनिया की सेना की चौकियों पर गोलीबारी

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर्मीनियाई बलों ने देश के तीन जिलों में सेना की चौकियों पर गोलीबारी की और आर्मीनियाई हमलावरों ने इन क्षेत्रों में बारुदी सुरंगें बिछाईं. उसने कहा कि आजरबैजान के बल अनिर्दिष्ट संख्या में हताहत हुए और ‘‘कड़ी जवाबी कार्रवाई की गई.’’ उधर अजरबैजान का कहना है कि उसने आर्मीनिया के सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह किए गए हमलों के जवाब में कार्रवाई करते हुए हमले किए.

दोनों देशों के बीच की लड़ाई में भारत का रुख

इस बीच, भारत ने मंगलवार को दोनों देशों से आक्रमकता खत्म करने और तत्काल संघर्ष विराम करने की अपील करते हुए कहा कि सैन्य संघर्ष से किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरिंदम बागची ने कहा कि भारत का विश्वास है कि द्विपक्षीय विवादों का समाधान कूटनीति और संवाद से होना चाहिए.

नागोर्नो-काराबाख को लेकर दशकों पुरानी लड़ाई

गौरतलब है कि अजरबैजान (Azerbaijan) और आर्मीनिया (Armenia) के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर दशकों से संघर्ष (Fight) चल रहा है. नागोर्नो-काराबाख आजरबैजान का हिस्सा है, लेकिन यह 1994 में एक अलगाववादी युद्ध समाप्त होने के बाद से आर्मीनिया द्वारा समर्थित बलों के नियंत्रण में है. दोनों के बीच साल 2020 में 6 सप्ताह तक चले युद्ध (War) में 6,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Armenia Azerbaijan War: फिर सुलगी आर्मेनिया-अजरबैजान की सरहद, भारत समेत तमाम देशों ने की शांति की अपील

ये भी पढ़ें: आर्मीनिया के PM निकोल पाशिनयान का दावा- अजरबैजान के साथ संघर्ष में मारे गए 49 सैनिक, रातभर हुई गोलाबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget