एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में फिर लगाई जा रही पाबंदियां, नहीं खुलेंगे स्कूल

अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर पाबंदियां लगानी शुरू कर दिया है. रिपब्लिकन गवर्नरों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और स्कूलों को दोबारा खोलने की योजनाएं भी फिलहाल स्थगित की जा रही हैं.

अमेरिका: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए एक बार फिर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं.  रिपब्लिकन गवर्नरों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और स्कूलों को दोबारा खोलने की योजनाएं भी फिलहाल स्थगित की जा रही हैं.

इस बीच, कई लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के पीछे के विज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों को इस बात का भी डर है कि एक बार फिर पाबंदियां लगाए जाने से और नौकरियां जा सकती हैं. आयोवा की गवर्नर किम रेनॉल्ड्स जो मास्क पहनने के खिलाफ थीं, उन्होंने भी मंगलवार से मुंह ढंकने के अपने नियम में बदलाव किया.

बड़े समारोह ना करने की अपील डॉक्टरों ने की है

हालांकि उन्होंने दावा किया, ‘‘मास्क पहनने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा कम होने या ना होने, दोनों से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांत है.’’ जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने अगले सप्ताह ‘थैंक्सगिविंग’ के मद्देनजर भी विशेष तैयारियां की हैं. वहीं डॉक्टरों ने लोगों से बड़े समारोह ना करने की अपील की है. ‘जॉन हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में सोमवार को सर्वाधिक 73,000 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती थे. वहीं सोमवार को कोविड-19 के 1,66,000 से अधिक नए मामले सामने आए थे.

अमेरिका में कोरोना से हुई 2 लाख से अधिक लोगों की मौत

अमेरिका में अभी तक 2,47,000 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है. यहां प्रतिदिन औसतन 1,145 लोगों की मौत हो रही है. आयोवा के अलावा, नॉर्थ डकोटा और यूटा ने भी अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. वहीं साउथ डकोटा ने स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया है. हाल में यहां 94 छात्र और 47 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे.

इस बीच, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने मंगलवार को कहा कि देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर आने वाले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था धीमी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें.

अमेरिका: जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के हार न स्वीकार करने को शर्मनाक करार दिया

Coronavirus: रूस ने अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन के पोस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रायल शुरू किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
Embed widget