एक्सप्लोरर

Coronavirus: रूस ने अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन के पोस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रायल शुरू किए

रूस में कोरोना संक्रमण के खिलाफ 'एपिवैककोरोना' वैक्सीन के पोस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रायल शुरू हो गए हैं.

मास्कोः रूस में कोरोना संक्रमण के खिलाफ 'एपिवैककोरोना' वैक्सीन के पोस्ट रजिस्ट्रेशन ट्रायल शुरू हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपभोक्ता संरक्षण और कल्याण मामलों के रूसी संघीय सेवा के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

रूस अगस्त में एक कोरोना वैक्सीन को नियामक मंजूरी देने वाला पहला देश बना था, जब 'स्पुतनिक-वी' वैक्सीन को आधिकारिक तौर पर बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) के साथ पंजीकृत किया गया था. अब 'एपिवैककोरोना' वैक्सीन विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने वाली दूसरी रूसी वैक्सीन बन गई है, जिसे वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी की ओर से विकसित किया गया है.

तास न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 अनुसंधान के लिए समर्पित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में पोपोवा ने कहा, "हम केवल टीकाकरण के माध्यम से (कोविड-19) प्रसार को रोक सकते हैं. दुनिया में विकास के उच्च स्तर पर पर्याप्त वैक्सीन हैं." उन्होंने कहा कि रूस लगातार टीके का विकास जारी रखे हुए है.

वेक्टर रिसर्च सेंटर को 24 जुलाई को वॉलेंटियर्स पर वैक्सीन के नैदानिक परीक्षण करने के लिए रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिली थी. 27 जुलाई को पहले वॉलेंटियर को वैक्सीन शॉट मिला था. पोपोवा ने पहले बताया था कि वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षण 30 सितंबर को समाप्त हो गए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि टीका 14 अक्टूबर को पंजीकृत किया गया था. इससे पहले रूसी उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने कहा था कि उन्होंने खुद पर एपिवैककोरोना वैक्सीन का परीक्षण कराया है और इसमें उन्हें कोई साइड इफेक्ट का अनुभव नहीं हुआ. उन्होंने कहा था, "वेक्टर सेंटर रूस के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकरण के बाद नैदानिक परीक्षण शुरू कर रहा है, जिसमें 40,000 वॉलेंटियर्स शामिल होंगे."

इसे भी पढ़ेंः

पुरुष यात्री हो रहा था 'असहज' इसलिए मुस्लिम महिला को फ्लाइट से उतारा, बाद में हुई गिरफ्तारी

अमेरिकी चुनाव में हार के बाद ईरान पर हमला करने वाले थे डोनाल्ड ट्रंप, निशाने पर था महत्वपूर्ण ठिकाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget