एक्सप्लोरर

Fact Check: बांग्‍लादेश आर्मी ने बॉर्डर पर 'चिकन नेक' एरिया में तैनात किए KILLER UAV? बीएसएफ अधिकारी ने बताई सच्चाई

बांग्लादेश के साथ जारी तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के पास ड्रोन तैनात किए जाने की खबरें आ रही हैं. हालांकि, सेना ने इन खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है, उस पर भारतीयों में बेहद गुस्सा है. भारत सरकार बार-बार इन घटनाओं पर आपत्ति जता रही है और मोहम्मद यूनुस सरकार के सामने अपनी नाराजगी भी दर्ज करा चुकी है, जिसके बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है. इस बीच बांग्लादेश की ओर से पश्चिम बंगाल में चिकेन नेक एरिया के पास टर्किश ड्रोन तैनात किए जाने की खबरें आ रही हैं. कई मीडिया पोर्टल्स ने सूत्रों के हवाले से ऐसी रिपोर्ट छापी हैं, जिनमें बताया गया कि बांग्लादेश ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) बायरकतार TB2 तैनात किए हैं, जो बांग्लादेश ने इसी साल तुर्कीए से खरीदे हैं. हालांकि, ये खबरें गलत हैं, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कहा है कि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी मौजूद नही हैं.

एबीपी की नयनिमा बासू ने बीएसएफ के अधिकारियों से बांग्लादेशी आर्मी की ओर से बायरकतार TB2 ड्रोन की तैनाती के बार में प्रश्न पूछा, तो उन्होंने कहा कि ऐसे किसी ड्रोन की तैनाती की जानकारी हमारे पास नहीं है, लेकिन बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं और हर गतिविधि पर सेना की नजर है. 

बांग्लादेश के डिफेंस टेक्नोलॉजी (DTB) के अनुसार तुर्कीए से लिए गए 12 बायरकतार TB2 में से 6 ऑपरेशनल हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि भारत के पास सीमावर्ती इलाकों में तैनात किए गए ड्रोन को सर्विलांस और इंटेलीजेंस के लिए बांग्लादेश की 67वीं सेना ऑपरेट कर रही है. बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से हटने और देश छोड़कर भागने के बाद से वहां हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले हो रहे हैं.

पिछले महीने बांग्लादेश के इस्कॉन के पुजारी चिन्मॉय कृष्ण दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद चिन्मॉय कृष्ण दास की रिहाई के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किए. इस दौरान समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. चिन्मॉय कृष्ण दास बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं. शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद वह और ज्यादा चर्चा में आ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार देश में हिंदुओं पर हुए तीन हजार हमलों को रोकने में असफल रही. 

यह भी पढ़ें:-
ब्रिटेन के माता-पिताओं को पसंद आ रहा 'महुम्मद' नाम, आठ साल से टॉप 10 नेम की लिस्ट में शामिल, अब बनाया ये रिकॉर्ड

नयनिमा बसु एबीपी डिजिटल में विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा के एडिटर हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget