एक्सप्लोरर

Donald Trump: यूट्यूब और फेसबुक पर हुई डोनाल्ड ट्रंप की वापसी, अपने अंदाज में दिया रिएक्शन

Donald Trump Unban Facebook and YouTube: राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनका फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट वापस मिल गया है. पिछले दो साल से उनके एकाउंट्स बैन थे.

America: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो साल बाद उनका फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट वापस मिल गया है. इस बात से ट्रंप खुद गदगद हैं. सोशल मीडिया एकाउंट्स पर से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद ट्रंप ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने शुक्रवार को पहला फेसबुक पोस्ट किया, "आई एम बैक". दरअसल, छह जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हिल दंगे पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया था. 

प्रतिबंध हटाए जाने के बाद ट्रंप ने जो क्लिप फेसबुक पर पोस्ट की है, वह 2016 के चुनाव की लग रही है. जब ट्रंप ने अपनी जीत के बाद भाषण दिया था. बता दें कि ट्रंप की यूट्यूब और फेसबुक पर वापसी पूरे दो साल बाद हुई है. गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति अपने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लौटना, उनके लिए सुखद कहा जा सकता है. 

यूट्यूब ने बैन हटाते हुए क्या कहा 

हाल ही में यूट्यूब ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी कि डोनाल्ड जे. ट्रंप चैनल अब प्रतिबंधित नहीं है. नए कंटेंट अपलोड कर सकते हैं. हमने चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रमुख राष्ट्रीय उम्मीदवारों से समान रूप से सुनने के अवसर को संतुलित करते हुए, वास्तविक दुनिया की हिंसा के निरंतर जोखिम का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया है. 

 फेसबुक और यूट्यूब पर किया वीडियो शेयर 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि इतना लंबा इंतजार कराने के लिए माफी चाहता हूं. बहुत ही जटिल प्रक्रिया है.

ऐसे बैन हुआ था एकाउंट्स 

दरअसल, 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने अपने पोस्ट के जरिए धांधली का आरोप लगाया था. इसके बाद दंगे भड़क गए थे. फिर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब ने उनके अकाउंट को बैन कर दिया था. हालांकि एलन मस्क के ट्विटर को टेक ओवर करने के बाद ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया था. 

ये भी पढ़ें: Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप क्या होंगे गिरफ्तार? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget