एक्सप्लोरर

तोते ने मालकिन की आवाज़ की नकल की, अमेज़न एलेक्सा से मंगवाए तरबूज, किशमिश, आइसक्रीम और पतंग

तोते की मालकिन ने कहा कि उन्हें जब पता चला कि रेक्को ने क्या किया है तो उन्हें झटका लगा. उन्होंने कहा कि जब वो ऑफिस से लौटती हैं तो उन्हें सभी ऑर्डरों की लिस्ट देखनी पड़ती है और फालतू के ऑर्डर कैंसल करने पड़ते हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रेक्को को उसकी ख़राब भाषा के लिए नेशनल एनिमल वाइल्डलाइफ ट्रस्ट से निकाला गया था.

इंग्लैंड में एक तोते ने अपने मालकिन को ज़ोरदार झटका दिया. मालकिन को एहसास हुआ कि उसका तोता उससे पहले ही क्रिस्मस के रंग में रंग गया और ख़ुद को ख़ुद ही गिफ्ट्स दे रहा है. दरअसल, अफ्रीकी मूल के रेक्को नाम के भूरे तोते ने अपने मालकिन के अमेज़न एलेक्सा का इस्तेमाल किया और उनकी आवाज़ की नकल करके ख़ुद के लिए चीज़ें मंगवा लीं. इससे किसी को भी पद्मावत का वो डायलॉग याद आ सकता है जिसमें रणवीर सिंह कहते हैं कि ये तोहफा उन्होंने ख़ुद को दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक रोक्को ने अपने पसंदीदा स्नैक्स के अलावा तरबूज, किशमिश, ब्रोकली और आइसक्रीम ही नहीं बल्कि अपने लिए एक बल्ब और पतंग तक का ऑर्डर कर दिया. अफ्रीका के ये भूरे तोते इंसानों की आवाज़ की ज़ोरदार नकल करने के लिए जाने जाते हैं. वहीं, लगातार अपने लिए चीज़ें ऑर्डर कर देना रेक्को की तो आदत सी बन गई है.

तोते की मालकिन ने कहा कि उन्हें जब पता चला कि रेक्को ने क्या किया है तो उन्हें झटका लगा. उन्होंने कहा कि जब वो ऑफिस से लौटती हैं तो उन्हें सभी ऑर्डरों की लिस्ट देखनी पड़ती है और फालतू के ऑर्डर कैंसल करने पड़ते हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रेक्को को उसकी ख़राब भाषा के लिए नेशनल एनिमल वाइल्डलाइफ ट्रस्ट से निकाला गया था.

जब तोते को एनिमल वाइल्डलाइफ से निकाला जा रहा था तो वहां काम करने वाली मैरिऑन उसे अपने घर ले आईं. रेक्को काफी शैतान है लेकिन उसकी मालकिन का मानना है कि वो सबसे प्यारा भी है. वो कहती हैं, "अक्सर जब मैं घर आती हूं तो वो पहले से मेरे लिए रोमांटिक गाने बजाकर रखता है." तोते की मालकिन के मुताबिक रेक्को को नाचना भी पसंद है.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: धर्मांतरण के डर से पाकिस्तान से भाग भारत आते हैं हिंदू शरणार्थी, लेकिन यहां भी होती है अनदेखी !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget