एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने Apple को दिया था सस्ते में टेस्ला खरीदने का ऑफर, टिम कुक ने मीटिंग करने से ही कर दिया था इनकार

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया है कि मॉडल-3 प्रोग्राम के बुरे दिनों में एप्पल के सीईओ टिम कुक को टेस्ला खरीदने का ऑफर दिया गया था, हालांकि टिम कुक ने मीटिंग करने से इनकार कर दिया था.

नई दिल्ली: एक वक्त ऐसा भी आया था जब इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को बेचने की तैयारी चल रही थी. टेस्ला प्रमुख एलन मस्क अपनी कंपनी को बेचना चाहते थे और मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल को इसे खरीदने का ऑफर एलन मस्क दे रहे थे. हालांकि एप्पल के हाथ से एक शानदार ऑफर निकल गया. इसकी जानकारी खुद टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने दी है.

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया है कि मॉडल-3 प्रोग्राम के बुरे दिनों में एप्पल के सीईओ टिम कुक को टेस्ला खरीदने का ऑफर दिया गया था, हालांकि टिम कुक ने मीटिंग करने से इनकार कर दिया था. तब टेस्ला की वैल्यू आज की कीमत से 10 गुना कम थी. दरअसल, साल 2017 में टेस्ला के पास नकदी का संकट सामने आ गया था. उस दौरान टेस्ला ने बड़े पैमाने पर बाजार में मॉडल 3 इलेक्ट्रिक वाहन के उत्पादन को बढ़ा दिया था. मस्क ने बताया कि उस दौरान 6 महीने या इससे ज्यादा वक्त तक कंपनी ने बुरा दौर देखा था.

वहीं ठीक उसी दौरान एप्पल एक पूरी तरह से सेल्फ ड्राइविंग कार सिस्टम के लिए टेस्ला के प्रतियोगी के तौर पर बाजार में आने का फैसला ले रहा था. हाल के वर्षों में Apple ने कई पूर्व-टेस्ला अधिकारियों को काम पर रखा है जो ड्राइव ट्रेन, कार इंटीरियर और सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक के विशेषज्ञ हैं. इसने उन कंपनियों का भी अधिग्रहण किया है जो सेल्फ-ड्राइविंग कार के विशेषज्ञ हैं. इससे यह लगता है कि एप्पल एक बार फिर से कार बाजार में प्रवेश करने पर विचार कर रही है.

घाटे से मुनाफे में आई टेस्ला

टेस्ला 2018 तक वाहन उत्पादन को मुनाफे में लाने के लिए संघर्ष कर रही थी. तभी उसकी किस्मत बदल गई. इसके बाद से कंपनी लगातार मुनाफे में है. अब टेस्ला दुनिया की सबसे कीमती ऑटो विनिर्माता बन गई है. वहीं मस्क का ट्वीट इस खबर के बाद आया कि एप्पल अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने पर काम कर रही है. हालांकि मस्क के ट्वीट पर एप्पल ने टिप्पणी से इनकार कर दिया है.

बता दें कि ऐप्पल और टेस्ला दोनों कंपनियों के शेयरों में साल 2017 की शुरुआत से इजाफा हुआ है. टेस्ला का शेयर लगभग 1,400 फीसदी बढ़ चुका है, हालांकि अभी भी एप्पल के बाजार पूंजीकरण के एक तिहाई से कम है. वहीं केवल इस साल टेस्ला का शेयर 700 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा चुका है. दूसरी तरफ एप्पल साल 2024 में ग्राहकों के लिए ड्राइवरलेस कार का उत्पादन करने का लक्ष्य बना रही है.

यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने एक ही दिन में चार बार करवाया कोरोना टेस्ट, सामने आई ये बड़ी गड़बड़ी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने स्पेस एक्स और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget