एक्सप्लोरर

Elon Musk Tweet: आप यहां ट्विटर पर अजनबियों के साथ बहस कर रहे हैं... आखिर क्या है एलन मस्क के इस ट्वीट का मतलब

Elon Musk Strange Tweet: ट्वविटर के मालिक एलन मस्क अपने ट्वीट से लोगों को चौकाते रहते है. अब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसा ही कुछ ट्वीट किया है, जिसे लेकर लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं.

Elon Musk Strange Tweet: ट्विटर के मालिक  एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐसा ही कुछ ट्वीट किया है, जिसे लेकर लोग कयास लगाने को मजबूर हो गए हैं. जब से उन्होंने ट्विटर की कमान संभाली है तब से वो इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ करते ही रहते हैं.

अब शनिवार ( 8 अप्रैल) को उन्होंने शनिवार 4.30 बजे एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कोड लैंग्वेज के साथ अंग्रेजी में लिखा,'' You are arguing With Strangers on twitter here" इसका मतलब है," आप यहां ट्विटर पर अजनबियों के साथ बहस कर रहे हैं.." आखिर इस ट्वीट के जरिए वो कहना क्या चाह रहे हैं? इसे लेकर ट्विटर यूजर्स ने भी अजीबो गरीब जवाब दिए हैं.

एलन मस्क के ट्वीट पर अनोखे जवाब

एलन मस्क के शनिवार 4.30 बजे किए गए इस ट्वीट को 2.6 मिलियन लोग देख चुके हैं. वहीं इस पर 40 हजार से अधिक जवाब आए हैं तो 5 हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं. इसके साथ ही 2900 लोग इस पर जवाब दिए हैं. कई लोग कयास लगा रहे हैं कि ये मस्क का  ट्विटर यूजर्स को ये बताने का अनोखा अंदाज है कि अकाउंट को वेरिफाइड बताने वाले ब्लू टिक के लिए अब पैसे देने होंगे. उधर मस्क के इस ट्वीट पर खासे मजेदार और अनोखे रिप्लाई यूजर्स ने किए हैं.

यूजर स्टीव एशर ने रिप्लाई किया. "ठीक वैसा ही मुझे महसूस होता है जब मेरे 4 साल के बच्चे ने बहस करने की कोशिश की"  यूजर हिमांशु पारीकने जवाब दिया है, " मैं अपने घर से बहस कर रहा हूं" उधर दूसरी तरफ एक यूजर नैथन हैरिस लिखते है, "यह हास्यास्पद है, नहीं, तुम नहीं हो! हम अपने घर से बहस कर रहे हैं! मेरे से भिड़ कर देखो भाई!"

राणा रवि राय नाम के यूजर ने रिप्लाई किया, "हम सिर्फ उन लोगों के साथ बहस करने में समय बर्बाद करते हैं जो हमारे लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखते हैं, इसके बजाय काम पर, घर पर, दोस्तों, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. इससे जिंदगी आसान होगी."

एलन का अंदाज हमेशा अपने यूजर को हैरान करने वाला होता है. इसकी बानगी है कि कल (7 अप्रैल) को ही वो ट्विटर के लोगो पर नीली चिड़िया (Blue Bird) को वापस लेकर आए हैं. दरअसल कुछ दिन पहले ट्विटर के लोगो (Twitter Logo) से नीली चिड़िया को हटाकर शीबा इनु नस्ल का कुत्ता लगाया गया था.

क्या कहा था एलन ने ब्लू टिक पर?

दरअसल 10 फरवरी को एलन मस्क (Elon Musk) ने एलान किया था कि जिन यूजर का ट्विटर अकाउंट पुराने प्रोसेस के साथ वेरिफाइड हुआ था, वो उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा देंगे. उनका ये फरमान 1 अप्रैल से लागू होना था. अप्रैल शुरू हुए एक हफ्ता होने को आया, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अकाउंट में ब्लू टिक दिख रहा है.

आखिर मस्क ने अब तक ये फरमान पूरी तरह से क्यों नहीं लागू किया इसके पीछे भी एक वजह है. द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के पास एक बार में अकाउंट से लीगेसी ब्लू टिक (Legacy Blue Tick) हटाने के लिए बैंक एंड टेक्नोलॉजी नहीं है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बड़े स्तर पर होने वाले इस मैन्युअल वेरिफिकेशन प्रोसेस को खत्म करने के लिए टीमवर्क की जरूरत होगी. 

ये भी पढ़ें: वापस आ गई ट्विटर की चिड़िया... लेकिन मस्क ने क्यों किया था इतना बड़ा बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget