एक्सप्लोरर

वापस आ गई ट्विटर की चिड़िया... लेकिन मस्क ने क्यों किया था इतना बड़ा बदलाव?

Twitter : करीब 3 दिन पहले, मस्क ने ट्विटर लोगो को डॉगकोइन लोगो में बदलकर सभी को हैरान कर दिया था. लोगो लगभग 3 दिनों तक रहा. हालांकि, डॉगकोइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था.

Twitter Logo : कुछ दिन पहले ट्विटर का लोगो चर्चा का विषय बन गया था, जब ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन लोगो से बदल दिया था. एलन को शायद डॉग से बहुत प्यार है, उन्होंने इससे पहले  अपने पालतू शीबा इनु फ्लोकि को ट्विटर का CEO बना दिया था. बदलाव के बाद ट्विटर के लोगो पर भी शीबा इनु ही नजर आ रहा था. अब एलन मस्क ने ऐसा क्यों किया था, इसके लिए हम मस्क की सनक से अलग किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं. अब फिर से ट्विटर के लोगो की चर्चा शुरू हो चुकी है, क्योंकि अब छोटी चिड़िया वापस आ गई है. अब ट्विटर वास्तव में ट्विटर की तरह नजर आ रहा है.

वेब वर्जन में बदला था ट्विटर लोगो

करीब 3 दिन पहले, मस्क ने ट्विटर लोगो को डॉगकोइन लोगो में बदलकर सभी को हैरान कर दिया था. लोगों को लगा था कि डॉगकोइन लोगो कुछ घंटों के लिए रहेगा और बाद में हट जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लगने लगा कि शायद अब डॉगकोइन लोगो ही ट्विटर की पहचान होगा.  लोगो लगभग 3 दिनों तक रहा. हालांकि, डॉगकोइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था.

लोगो बदलने के बाद मस्क ने उड़ाया मजाक

दरअसल, ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन में बदलने के बाद मस्क ने इसका मजाक भी उड़ाया था. मस्क ने एक पुराना स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें एक यूजर ने उनसे मजाक में कहा कि मस्क को ट्विटर खरीदना चाहिए और लोगो को डोगे में बदलना चाहिए. स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "वादे के अनुसार" उन्होंने कंपनी का लोगो बदल दिया है.

As promised pic.twitter.com/Jc1TnAqxAV

— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023

">

मस्क ने ट्विटर लोगो को डोगे में क्यों बदल दिया? इस पर अभी तक कोई क्लैरिटी नहीं है, लेकिन कहा जा सकता है कि मस्क केवल डॉगकोइन इन्वेस्टर्स की तरफ से उनके खिलाफ किए गए मुकदमे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. शायद, वह लोगो को डोगे में बदलकर यह साबित करना चाहते थे कि डोगे के बारे में उनके ट्वीट किसी को धोखा देने की कोशिश नहीं है. 

सिर्फ सब्सक्रिप्शन वालों को मिला ब्लू टिक

मस्क ने खुलासा किया है कि ट्विटर सभी अकाउंट से ब्लू टिक हटाना शुरू कर देगा और वेरिफिकेशन सिर्फ उन लोगों को दिया जाएगा जो ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट करते हैं. भारत में, ट्विटर अपने ब्लू वेब सब्सक्रिप्शन के लिए प्रति माह करीब 600 रुपये चार्ज कर रहा है, जबकि मोबाइल यूजर्स को ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये का देने हैं.

यह भी पढ़ें - इस बार अगस्त नहीं अप्रैल में होगा Xiaomi Smarter Living 2023 इवेंट, ये प्रोडक्ट होने वाले हैं लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास
Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास
UPI पर आ गया 'लुटेरे' मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा नुकसान
UPI पर आ गया 'लुटेरे' मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा नुकसान
लैपटॉप खरीदते समय निकलेगा पसीना, 10, 20 या 30 नहीं इतने प्रतिशत तक बढ़ जाएगी कीमत
लैपटॉप खरीदते समय निकलेगा पसीना, 10, 20 या 30 नहीं इतने प्रतिशत तक बढ़ जाएगी कीमत
हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget