एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क को बड़ा झटका! इस देश में X कर दिया गया सस्पेंड तो जज पर भड़के टेस्ला चीफ- वो तो...

X Latest News: ब्राजील में कानूनी प्रतिनिधि की नियुक्ति में विफल रहने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में टि्वटर) को सस्पेंड कर दिया गया है. एलन मस्क ने सस्पेंशन के बाद काफी नाराजगी जताई है. 

Brazilian Judge Suspends X: टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क को तब बड़ा झटका लगा, जब उनके मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को ब्राजील में सस्पेंड कर दिया गया. लंबे विवाद के बाद एक्स के खिलाफ यह फैसला ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने दिया, जिस पर एलन मस्क बुरी तरह भड़के हैं. 

एलन मस्क इतना आगबबूला हो उठे कि उन्होंने एक्स को सस्पेंड किए जाने का आदेश देने वाले जज को तानाशाह तक कह दिया. एलन मस्क ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, "दुनिया भर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बड़े पैमाने पर हमला किया जा रहा है. अलेक्जेंड्रे डी मोरेस एक तानाशाह हैं, जो जज की भूमिका निभा रहे हैं. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी भी लोकतंत्र का आधार होती है. ब्राजील के जज को जनता ने नहीं चुना, वो राजनीतिक दबाव की वजह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बर्बाद कर रहे हैं."

X सस्पेंड किए जाने की वजह क्या है?

दरअसल, जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने बीते बुधवार (28 अगस्त) को एलन मस्क से ब्राजील में X के कानूनी प्रतिनिधि (Legal Representative) का नाम बताने को कहा था, जिसे लेकर एलन मस्क को चेतावनी भी दी गई थी कि अगर वो कानूनी प्रतिनिधि का नाम बताने में विफल रहते हैं तो अगले 24 घंटे में बड़ा फैसला लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को सस्पेंड कर दिया जाएगा. 

विफल रहे एलन मस्क और फिर...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एलन मस्क तय वक्त में ब्राजील में कानूनी प्रतिनिधि को नियुक्त करने में नाकाम रहे और उन्हें इस झटके का सामना करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सस्पेंशन के साथ ही X पर जुर्माना भी लगाया गया है. कहा गया कि जब तक कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जाता और जुर्माना नहीं भर दिया जाता, तब तक निलंबन का आदेश जारी रहेगा. मस्क और मोरेस के बीच लंबे समय से जारी विवाद का ही नतीजा है कि सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर स्टारलिंक के वित्तीय खातों को भी ब्राजील में सीज किया गया है.

ये भी पढ़ें: जेनिन में इजरायली सेना का ताबड़तोड़ एक्शन! हमास के कमांडर समेत 4 लड़ाकों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget