एक्सप्लोरर

जेनिन में इजरायली सेना का ताबड़तोड़ एक्शन! हमास के कमांडर समेत 4 लड़ाकों को किया ढेर

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच लड़ाई अभी भी जारी है. इस बीच इजरायली सेना का कहना है कि विसाम खाज़िम, जो जेनिन में हमास का प्रमुख था. उसे मार गिराया गया है.

Israel-Hamas War: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है. इजरायली सेना ने शुक्रवार (30 अगस्त) को दावा किया है कि उसने जेनिन शहर में हमास के चीफ विसाम खाज़िम समेत तीन फिलिस्तीनियों को मार गिराया है. इसराइली सेना कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़ा सैन्य ऑपरेशन चला रही है. जेनिन में हमास का प्रमुख था और फिलिस्तीनी इलाके में गोलीबारी और बमबारी हमलों में शामिल था.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना का कहना है, ''सुरक्षा बलों ने विसाम खाज़िम को मुठभेड़ में मार दिया है. उस समय वो एक गाड़ी में सवार था. इसके बाद एक ड्रोन हवाई हमले में दो और आतंकवादियो को मार दिया गया है, जो भागने की कोशिश कर रहे थे.'' बयान में आगे कहा गया कि वाहन में हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में कैश पाया गया है.

मारे गए 3 सदस्यों का अल-क़स्साम ब्रिगेड से था ताल्लुक

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जेनिन के साउथ ईस्ट में जबाबदेह शहर में कल रात से तीन लोग मारे गए हैं. हमास का कहना है कि वे अल-कस्साम ब्रिगेड के सशस्त्र विंग के सदस्य थे. जबकि, इसराइल ने वेस्ट बैंक के चार शहरों- तुलकर्म, जेनिन, तुबास और नबलुस में सैन्य कार्रवाई की है. उसका कहना कि वो "आतंकरोधी अभियान" चला रहा है. माना जा रहा है कि पिछले 20 सालों में वेस्ट बैंक में किया गया ये इसराइल का सबसे बड़ा अभियान है.

जानिए कैसे IDF ने उतारा मौत के घाट?

दरअसल, जेनिन के ठीक बाहर स्थित जबाबदेह गांव में गोलियों से छलनी एक जली हुई कार एक दीवार के पास खड़ी थी, जहां इजरायली स्पेशल फोर्सेज यूनिट के पीछा किए जाने के बाद वाहन रुक गया. इस दौरान स्थानीय सैफ घन्नम (25) ने बताया कि गाड़ी से भागे दो अन्य व्यक्तियों में से एक की उसके घर के बाहर ही एक छोटे ड्रोन हमले में मौत हो गई, जिससे उसकी खिड़कियां टूट गईं, जबकि दूसरा शख्स थोड़ी दूरी पर मारा गया. घनम ने कहा कि इजरायली सेना ने शवों को हटा दिया है, लेकिन जहां पर लोगों की हत्या की गई थी

पिछले दो दिनों में 17 फिलिस्तीनी की हुईं मौत 

यह घटना उस समय घटी जब इजराइली सेना ने सैकड़ों सैनिकों और पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था, जिसे बुधवार (28 अगस्त) की सुबह जेनिन और तुलकार्म में शुरू किया गया था. हालांकि, वेस्ट बैंक ऑपरेशन के पहले दो दिनों में कम से कम 17 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें तुलकरम में ईरान समर्थित इस्लामिक जिहाद बलों का स्थानीय कमांडर भी शामिल था.

यह भी पढ़ेंः INS Arighat: भारत का 'INS अरिघात' पहुंचाएगा दुश्मनों को आघात! डरे-सहमे चीन ने सबमरीन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget