एक्सप्लोरर

Elon Musk Twitter Deal: ट्विटर डील के लिए तैयार हुए एलन मस्क, रखा ये प्रस्ताव

Twitter-Musk Deal: एलन मस्‍क ने ट्विटर के साथ लगभग 44 बिलियन डॉलर में डील की थी. इस डील के बाद एलन मस्‍क और ट्विटर के बीच विवाद हो गया था.

Twitter Deal: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर की मूल पेशकश की कीमत पर ट्विटर (Twitter) को खरीदने का प्रस्ताव रखा है. ब्लूमबर्ग न्यूज ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. एलन मस्‍क ने अप्रैल में ट्विटर के साथ 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर में डील की थी. इस डील के बाद एलन मस्‍क और ट्विटर के बीच गतिरोध शुरू हो गया था. जिसके बाद मस्क ने डील रद्द कर दी थी. 

एलन मस्क और ट्विटर के विवाद पर इस महीने कोर्ट में सुनवाई होनी है. ट्विटर ने मस्क को 54.20 डॉलर प्रति शेयर पर डील पूरी करने का निर्देश देने की मांग की है. इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर को एक पत्र लिखकर ये प्रस्ताव दिया है. कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रुकने के बाद ट्विटर के शेयरों में इस खबर के बाद 18% तक की तेजी आई है. 

मस्क ने ट्विटर पर लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

गौरतलब है कि अप्रैल में ट्विटर के साथ डील करने के बाद मस्क पीछे हटने के लिए महीनों से कोशिश कर रहे थे. ट्विटर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एलन मस्‍क ने कहा था कि डील करते वक्त ट्विटर ने उन्हें व्यापार के संबंध में भ्रामक जानकारी दी थी. मस्क ने कहा था कि ट्विटर से बॉट अकाउंट्स यानी फेक अकाउंट्स की डिटेल्स मांगी तो ट्विटर ने देने से इनकार कर दिया. 

कोर्ट में गया था मामला

मस्क ने इसके बाद ट्विटर को डील कैंसिल करने की चेतावनी दी थी और फिर जुलाई में उन्होंने ये डील रद्द कर दी थी. इस मामले को लेकर टेस्ला के सीईओ ने कोर्ट में अर्जी भी दी थी. बीती 27 अगस्त को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए ट्विटर को आदेश दिया था कि जिन 9,000 अकाउंट्स का सर्वे पिछले साल किया गया था, उनकी डिटेल्स शेयर की जाए.

ट्विटर ने भी किया केस

इसके बाद ट्विटर (Twitter) ने भी केस दायर किया और इस डील को पूरा करने की बात कही थी. इसी महीने इस मामले की सुनवाई निर्धारित की गई है. इसके अलावा बीती 14 सितंबर को एलन मस्क (Elon Musk) की 44 अरब डॉलर की बायआउट डील को ट्विटर के शेयर होल्डर्स ने मंजूरी दे दी थी. 

ये भी पढ़ें- 

Twitter Deal: ट्विटर के शेयर होल्डर्स ने एलन मस्क की बायआउट डील को दी हरी झंडी

Tesla Humanoid Robot: मस्क का रोबोट इंसानों की तरह करेगा काम, पार्टनर के रूप में भी हो सकेगा इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget