एक्सप्लोरर

कनाडा में हुआ चुनाव की तारीखों का ऐलान, PM मार्क कार्नी बोले- ट्रंप को सबक सिखाने के लिए दें वोट

Canada News: कनाडा में आगामी चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. इस महीने मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी ली थी.

Canada News: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद भंग करने का अनुरोध किया और चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी. कनाडा में आगामी चुनाव 28 अप्रैल को होगा. इस चुनाव में लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी का मुकाबला कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख पियरे पोइलिवरे से होगा. 

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने कार्नी ने चुनाव की घोषणा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जारी व्यापार युद्ध का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा. उन्होंने ट्रंप के प्रति सख्त रुख अपनाया है.

मार्क कार्नी ने मांगा जनता का समर्थन

मार्क कार्नी ने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से प्रभावी तरीके से निपटने और कनाडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनता का समर्थन चाहते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रंप की व्यापारिक नीतियों और कनाडा की संप्रभुता को संभावित खतरे से बचाने के लिए एक मजबूत सरकार की जरूरत है. कार्नी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे पर ट्रंप जैसी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा. 

इसी महीने मार्क कार्नी ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर रहे कार्नी ने अपनी वित्तीय विशेषज्ञता को प्रमुखता देते हुए कनाडाई अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है.

'हम एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं'

कार्नी ने कहा, 'हम एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं और गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि ट्रंप की अनुचित व्यापारिक नीतियां हमारी संप्रभुता के लिए खतरा बन रही हैं. हमारी प्रतिक्रिया एक मजबूत अर्थव्यवस्था और सुरक्षित कनाडा का निर्माण करना होनी चाहिए.'

उन्होंने कनाडाई जनता से अपील करते हुए कहा, 'मैं ट्रंप से मजबूती से निपटने और एक समृद्ध कनाडाई अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जनादेश मांग रहा हूं. अमेरिकी राष्ट्रपति यह दावा कर रहे हैं कि कनाडा उनका हिस्सा है. वह हमें कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget