एक्सप्लोरर

ईद पर UAE राष्ट्रपति की तस्वीर वायरल, 18 पोते-पोतियों के साथ आए नजर

तस्वीर को शेयर करते हुए अल-नाहयान ने लिखा, 'ईद उल-फितर मना रहे और परिवार, दोस्तों, करीबियों के साथ कीमती वक्त बिता रहे सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं.''

पूरी दुनिया आज ईद का त्योहार मना रही है. सऊदी से लेकर संयुक्त अरब अमिरात तक से ईद की रौनक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा रही है. ईद के मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने भी एक तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इसमें वो अपने 18 पोते-पोतियों के साथ देखे जा सकते हैं.

तस्वीर को शेयर करते हुए अल-नाहयान ने लिखा, 'ईद उल-फितर मना रहे और परिवार, दोस्तों, करीबियों के साथ कीमती वक्त बिता रहे सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं.'' उन्होंने आगे लिखा, 'इस तरह के अवसर अल्लाह की नेमत हैं. इसका आनंद लेना चाहिए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohamed bin Zayed Al Nahyan (@mohamedbinzayed)

तस्वीर में उनका पूरा परिवार दिख रहा है. कुछ ने हिजाब पहना हुआ है तो कुछ रंग बिरंगे परिधान में नजर आ रहे हैं. एक पोती को शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने अपनी गोद में उठा रखा है. 

राष्ट्रपति शेख हर साल ईद पर फैमली फोटो शेयर करते हैं. इससे पहले साल 2022 में ईद के मौके पर यूएई के राष्ट्रपति ने एक फैमली फोटो शेयर की थी. तस्वीर शेयर की थी उसमें वो अपने कुछ पोते-पोतियों के साथ अपने महल की सफेद सीढ़ियों पर बैठे थे.


GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस परिवार के मुखिया हैं. उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं. अल नाहयान शाही परिवार के पास 305 बिलियन डॉलर (25,38,667 करोड़ रुपये) की संपत्ति है.

आपको बता दें कि शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान की शादी 1981 में हुई थी. उनका निकाह शेख सलमा बिन्त हमदान बिन मोहम्मद अल-नाहयान से हुई थी. उनके कुल 9 बच्चे हैं. जिनमें 4 बेटे और 5 बेटियां हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget