एक्सप्लोरर

Eid in Afghanistan: ईद पर भी तालिबान ने नहीं किया रहम! अफगानी महिलाओं पर थोपीं ये पाबंदियां

Eid In Afghanistan News: दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मना रहे हैं. मगर, अफगानिस्तान में वहां की हुकूमत ने इस खास मौके पर भी 2 प्रांतों में प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया. उन पर निंदा भी बेअसर..

Afghanistan Taliban Rules: दुनियाभर में आज यानी कि शनिवार, 22 अप्रैल को ईद (Eid) मनाई जा रही है. महिला पुरुष सब एक दूजे को मुबारकबाद दे रहे हैं. मगर, इस पाक मौके पर भी तालिबानी हुकूमत (Taliban Rules) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंध की अपनी फितरत को जारी रखा. खबर है कि तालिबान ने वहां दो प्रांतों में महिलाओं को ईद समारोह में शामिल होने से रोक दिया है.

अफगानिस्‍तान की प्रमुख समाचार सेवा खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के बगलान और तखार प्रांतों की महिलाओं को शुक्रवार को ईद-उल-फितर के दिनों में समूह में बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए गए. ये आदेश तालिबानी अधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का हवाला देते हुए दिए. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के केवल इन दो प्रांतों को हुकूमत के सख्‍त निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.


Eid in Afghanistan: ईद पर भी तालिबान ने नहीं किया रहम! अफगानी महिलाओं पर थोपीं ये पाबंदियां

भोजन की कमी सहित कई चुनौतियों से जूझ रहा मुल्‍क

रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के हेरात क्षेत्र में, परिवारों और महिलाओं को बगीचों और बाहरी जगहों वाले प्रतिष्ठानों में भोजन करने से मना किया था. अधिकारियों ने कहा कि इन प्रतिबंधों का कारण लिंग मिलाना और हेडस्कार्फ़ (हिज़ाब) न पहनना था. दशकों से चले आ रहे संघर्ष का सामना कर रहा अफगानिस्तान इन दिनों भोजन की कमी सहित कई चुनौतियों से जूझ रहा है, और महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंधों के कारण विदेशी सरकारें भी बड़े पैमाने पर फंड में कटौती कर रही हैं.

महिलाओं पर लगातार लगाई जा रहीं पाबंदियां 

दुनियाभर में व्यापक निंदा होने के बावजूद, तालिबानी हुकूमत अपने महिला विरोधी फैसलों से पीछे नहीं हट रही. अफगान समाचार एजेंसी की ओर से बताया गया कि वहां छठी कक्षा के बाद लड़कियों की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध है, इसके अलावा वहां संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाली महिलाओं पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं.

अगस्त 2021 में जमाया था काबुल पर कब्‍जा

अगस्त 2021 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से, अफगानिस्तान में महिलाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में, जिम में या सार्वजनिक स्थानों पर काम करने की अनुमति नहीं है.

यह भी पढ़ें: भारत ने भेजी बड़ी मदद तो गदगद हुआ तालिबान, पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget